Dhoni: गरीबी में बीता बचपन, आज करोड़ों की कार-बाइक और कई आलीशान बंगलों के हैं मालिक
- 1 / 8
Mahendra Singh Dhoni : महेद्र सिंह दोनी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आज धोनी क्रिकेट की दुनिया का ऐसा नाम बन चुके हैं जो हमेशा के लिए अमर हो चुका है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी खेल से लगभग हर किसी का दिल जीता है। धोनी ने क्रिकेट से ही करोड़ों की प्रॉपर्टी भी बनाई है। आज लाखों-करोड़ों की गाड़ियों और कई आलीशान घरों के मालिक महेंद्र सिंह धोनी का बचपन काफी साधारण था।
- 2 / 8
रांची में पले बढ़े महेद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह बेहद मामूली जॉब करते थे। उन दिनों धोनी के लिए एक बेहतर क्रिकेट किट खरीदना भी मुश्किल होता था। रांची के इसी घर में माही का बचपन बीता।
- 3 / 8
धोनी ने आर्थिक समस्याओं को देखते हुए ही रेलवे में टिकट कलेक्टर की नौकरी भी पकड़ी थी। हालांकि किस्मत को कुछ और मंजूर था।
- 4 / 8
आज धोनी किस मुकाम पर हैं ये बताने की जरूरत नहीं है। धोनी के पास करोड़ों की कीमत के कई आलीशान आशियाने हैं।
- 5 / 8
धोनी को बाइक्स का बहुत शौक है। बताया जाता है कि उनके पास 23 बाइक्स हैं।
- 6 / 8
धोनी की 23 बाइक्स में 10 स्पोर्ट्स बाइक हैं तो 13 विंटेज।
- 7 / 8
कारों की बात करें तो धोनी के पास ‘हमर’ ऑडी Q7, लैंड रोवर फ्रीलेंडर, GMC Sierra, फरारी 599, Mitsubishi Outlander, पजेरो SFX, टोयोटा कोरोला, कस्टम बिल्ट स्कॉर्पियो (ओपन) जैसी करोड़ों की गाड़ियां हैं।
- 8 / 8
All photos: Mahendra Singh Dhoni Fan Page Facebook