-
साल 1989 का एक किस्सा है जब एक विमान 900 किलोमीटर तक बिना पायलट के उड़ा था। इसे अमेरिकी सेना ने घोस्ट जेट नाम दिया था। इस फाइटर जेट ने कई देशों को पार किया था। जिस भी देश के सैनिकों ने इसे देखा वह चौक गए थे। क्योंकि, इसमें कोई पायलट ही नहीं था। आइए जानते हैं इस किस्सा के बारे में: (Photo: Indian Express)
-
देश के मशहूर शिक्षकों में से एक खान सर का एक वीडियो है जिसमें उन्होंने इस फाइटर जेट का किस्सा साझा किया है। दरअसल, 4 जुलाई 1989 को रूस के कर्नल निकोलाई Mig-23M फाइटर जेट उड़ा रहे थे। टेकऑफ के दौरान तो ये ठीक था लेकिन कुछ देर बाद इसमें खराबी आ गई। (Photo: Indian Express)
-
Mig-23M फाइटर जेट के इंजन में पावर नहीं मिल रहा था। इसके बाद उन्होंने जहाज के एक्स्ट्रा फ्यूल (आफ्टर बर्नर) जलाकर इंजन को स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन फिर भी इंजन को ज्यादा पावर नहीं मिला। (Photo: Indian Express)
-
तमाम कोशिशों के बाद भी वह सफल नहीं हुआ। उधर विमान लगातार नीचे गिरते जा रहा था। जब जमीन से इसकी ऊंचाई 500 फिट रह गई तब उन्होंने ऑटो पायलट पर छोड़कर सीट को इजेक्ट करके फाइटर जेट से बाहर निकल गए। (Photo: Indian Express)
-
निकोलाई जैसे ही फाइटर जेट से बाहर निकले वैसे ही Mig-23M फाइटर जेट का इंजन स्टार्ट हो गया और कुछ ही देर में रूस की सीमा से बाहर चला गया। अब रूस का रडार भी इसे नहीं देख पा रहा था कि ये विमान है कहां। (Photo: Indian Express)
-
रूस से निकले के बाद Mig-23M फाइटर जेट सबसे पहले पोलैंड की सीमा में घुसा। इसे पार करने के बाद जर्मनी की सीमा में घुसा और उसे भी पार कर गया। तब जर्मनी दो भागों में बंटा हुआ था पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी। (Photo: Indian Express)
-
पश्चिमी जर्मनी में अमेरिका का एक एयरबेस था जहां F-15 जहाज तैनात थे। अमेरिकी सैनिकों ने इस विमान से Mig-23M फाइटर जेट का पीछा किया तो देखा कि इसमें पायलट ही नहीं है। उन्होंने इसे घोस्ट प्लेन नाम दिया। (Photo: Indian Express)
-
ये विमान जर्मनी भी नहीं रुका। इसे पार करते हुए निदरलैंड में पहुंच गया। फिर उसकी भी सीमा को पार करते हुए बेल्जियम पहुंच गया। (Photo: Indian Express)
-
बेल्जियम और फ्रांस की सीमा के पास इस फाइटर जेट का फ्यूल खत्म हो गया। फ्रांस की सीमा से महज 10 किलोमीटर पहले यह फाइटर जेट एक घर पर गिरा जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। (Photo: Indian Express) इंडियन आर्मी का सबसे शक्तिशाली और खतरनाक टैंक कौन सा है?