शादी के लिए इन एक्ट्रेसेज ने उम्र को किया दरकिनार, कोई 49 तो कोई 61 साल में बनीं दुल्हन
- 1 / 7
आज भी ज्यादातर लोगों का मानना है कि शादी-ब्याह की एक उम्र होती है। समाज में ये चीजें महिलाओं पर अधिक थोपी जाती हैं। बहुत से लोगों का मानना है कि एक उम्र के बाद शादी करने पर महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि टीवी और फिल्म से जुड़ी ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने इस धारणा को तोड़ा है। ऐसी अभीनित्रियों में नीना गुप्ता से लेकर सुहासिनी मुले जैसों का नाम शुमार है। किसी ने 49 साल में शादी की तो कोई 61 साल की उम्र में दुल्हन बनीं। आइए डालते हैं ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेज पर एक नजर:
- 2 / 7
हाल ही में एक्ट्रेस मोना सिंह की शादी चर्चा में थी। मोना ने 38 साल की उम्र में शादी रचाई।
- 3 / 7
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता 49 साल की उम्र में दुल्हन बनी थीं। नीना गुप्ता ने वेस्ट इंडीज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड से बिना शादी के बेटी को जन्म दिया था। साल 2008 में नीना ने विवेक मेहरा से शादी रचाई।
- 4 / 7
टीवी और फिल्मों की सीनियर एक्ट्रेस सुहासिनी मुले ने साल 2011 में शादी रचाई थी। सुहासिनी की उम्र तब 61 साल थी।
- 5 / 7
ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम अभिनेत्री दिव्या भटनागर ने घरवालों के खिलाफ जाकर अपने बॉयफ्रेंड गगन से शादी रचाई थी। शादी के वक्त दिव्या की उम्र 40 के पार थी।
- 6 / 7
शाहरुख खान के साथ ओम शांति ओम में काम कर चुकीं युविका चौधरी ने प्रिंस नरूला से शादी की है। शादी के वक्त युविका 35 साल की थीं।
- 7 / 7
कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकीं काम्या पंजाबी भी फरवरी में शादी करने जा रही हैं। काम्या 40 साल की हो चुकी हैं।