-
दुनिया में चोरियां आम हैं, लेकिन कुछ वारदातें ऐसी भी हुई हैं, जिन पर आज तक लोग यकीन नहीं कर पाते। कहीं पूरी की पूरी समुद्र तट की रेत गायब हो गई, तो कहीं करोड़ों की पेंटिंग्स पुलिस की आंखों के सामने से उड़ गईं। हैरानी की बात यह है कि इनमें से कई चोरियां आज तक रहस्य बनी हुई हैं। आइए जानते हैं इतिहास की सबसे अजीब और ‘नामुमकिन’ लगने वाली चोरियों के बारे में। (Photo Source: Pexels)
-
जमैका बीच से रेत की चोरी
साल 2008 में जमैका के एक खूबसूरत समुद्र तट से रातों-रात करीब 500 ट्रक सफेद रेत चोरी हो गई। सुबह जब स्थानीय लोग और प्रशासन पहुंचे, तो पूरा बीच उजड़ा हुआ था। इतनी बड़ी मात्रा में रेत कैसे और कहां गायब हो गई, इसका जवाब आज तक नहीं मिल पाया। यह चोरी आज भी दुनिया की सबसे रहस्यमयी घटनाओं में गिनी जाती है। (Photo Source: Pexels) -
रहस्यमयी तरीके से गायब हुआ बोइंग 727
2003 में अंगोला के एक एयरपोर्ट से Boeing 727 विमान अचानक उड़ान भरकर गायब हो गया। बताया जाता है कि एक बिना लाइसेंस वाला पायलट विमान को उड़ाकर ले गया, लेकिन न तो विमान मिला और न ही उसमें सवार लोगों का कोई सुराग। इतना बड़ा हवाई जहाज यूं गायब हो जाना आज भी एविएशन इतिहास की सबसे चौंकाने वाली घटनाओं में से एक है। (Photo Source: Pexels) -
इसाबेला स्टुअर्ट गार्डनर म्यूजियम चोरी
1990 में अमेरिका के बोस्टन स्थित इसाबेला स्टुअर्ट गार्डनर म्यूज़ियम में दो लोग पुलिस अधिकारी बनकर घुसे। उन्होंने वर्मीर और रेम्ब्रांट जैसे कलाकारों की 13 कीमती पेंटिंग्स चुरा लीं, जिनकी कीमत करीब 500 मिलियन डॉलर आंकी गई। तीन दशक बीत जाने के बाद भी ये कलाकृतियां आज तक नहीं मिली हैं। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: चीन फैक्ट्री है, भारत IT हब: जानिए कौन-सा देश किस फील्ड में नंबर-1) -
एंटवर्प डायमंड हीस्ट
2003 में बेल्जियम के एंटवर्प डायमंड सेंटर को दुनिया का सबसे सुरक्षित तिजोरी क्षेत्र माना जाता था। बावजूद इसके, चोरों ने 10 लेयर की सिक्योरिटी को चकमा देकर करीब 100 मिलियन डॉलर के हीरे, सोना और ज्वेलरी चुरा ली। इस चोरी को ‘Heist of the Century’ कहा जाता है। (Photo Source: Pexels) -
मोना लिसा की चोरी
1911 में इटली का एक साधारण हैंडीमैन पेरिस के लूव्र म्यूजियम में छिप गया। रात में उसने दुनिया की सबसे मशहूर पेंटिंग मोना लिसा को कोट के नीचे छुपाकर बाहर निकाल लिया। यह पेंटिंग दो साल तक गायब रही, जिसके बाद चोर पकड़ा गया। इस घटना के बाद मोना लिसा और भी ज्यादा मशहूर हो गई। (Photo Source: Pexels) -
आयरिश क्राउन ज्वेल्स की गुमशुदगी
1907 में डबलिन कैसल से आयरिश क्राउन ज्वेल्स चोरी हो गए। हैरानी की बात यह थी कि यह घटना एक शाही दौरे से कुछ दिन पहले हुई। लाखों की कीमत के ये गहने आज तक नहीं मिले और यह चोरी आयरलैंड के इतिहास का सबसे बड़ा रहस्य बनी हुई है। (Photo Source: Pexels) -
द ग्रेट ट्रेन रॉबरी
1963 में इंग्लैंड के ग्रामीण इलाके में 15 चोरों के एक गिरोह ने रॉयल मेल ट्रेन को रोक लिया। महज 15 मिनट में उन्होंने करीब 7 मिलियन डॉलर नकद लूट लिए। यह डकैती इतनी प्लान्ड थी कि इसे ब्रिटिश इतिहास की सबसे साहसी चोरियों में गिना जाता है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: ये हैं अलग-अलग सेक्टर के पहले अरबपति, जिनकी सोच ने रचा इतिहास और बदल दी दुनिया)