
कभी फ्रांस की सबसे कुख्यात वेश्यालय मालकिन की तौर पर जानी जाने वाली मैडम क्लाउडे नहीं रही। 92 साल की क्लाउडे की फ्रेंच रिविएरा में मंगलवार को मौत हो गई। माना जाता है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी, लीबिया के तानाशाह रह चुके जनरल गद्दाफी, अमेरिकन एक्टर मार्लन ब्रैंडो भी उनके क्लायंट थे। क्लाउडे 60 और 70 के दशक में पूरे फ्रांस में जानी जाती थी। उसके कंट्रोल में सैकड़ों वेश्याओं का एक नेटवर्क था, जो राजनेताओं, फिल्मी सितारों, डिप्लोमैट्स और अन्य सेलिब्रिटीज को सर्विस देती थी। क्लाउडे का असली नाम फर्नांडे ग्रूडेट था। उसने अपना पहला वेश्यालय दूसरे विश्वयुद्ध के बाद स्थापित किया था। 1992 में उसपर दलाली के आरोप साबित हुए। (Source: AP)

बीते साल वैनिटी फेयर मैगजीन में छपे एक आर्टिकल में दावा किया गया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने एक बार क्लाउडे के जरिए वेश्याएं हायर की थी। क्लाउडे की जिंदगी पर फिल्म भी बन चुकी है। फ्रेंच एक्ट्रेस फ्रैंक्कोइस फेबियन ने 1977 में बनी एक फिल्म में मैडम क्लाउडे का किरदार निभाया था।

उसके पास पेरिस में एक बेहद खास वेश्यालय था, जिसमें 500 से ज्यादा महिलाएं थीं।

क्लाउडे की जिंदगी पर फिल्म भी बन चुकी है। फ्रेंच एक्ट्रेस फ्रैंक्कोइस फेबियन ने 1977 में बनी एक फिल्म में मैडम क्लाउडे का किरदार निभाया था। तस्वीर में उस फ्रेंच फिल्म का पोस्टर, जो क्लाउडिया पर बनी थी।

क्लाउडे की मौत पर एक पूर्व पेरिस पुलिस के चीफ ने कहा कि उसके साथ देश के कई राज भी दफन हो गए। वह एक लीजेंड थी। उसने कभी खुद से अपने क्लायंट्स का खुलासा नहीं किया लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कैनेडी से लेकर गद्दाफी (ऊपर फोटो में) तक उसकी सर्विस लेते थे।


क्लाउडे के रिश्ते फ्रांस सरकार के टॉप के अफसरों से भी होने की बात सामने आई है।