-
Feng Shui के अनुसार हमारा घर सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि एक ऊर्जा क्षेत्र (Energy Field) होता है। घर में रखी चीजें इस ऊर्जा को प्रभावित करती हैं, या तो उसे बढ़ाती हैं या बाधित करती हैं। यदि सही वस्तुओं का चयन किया जाए, तो घर में सुख-समृद्धि, शांति और सफलता का मार्ग खुल सकता है। फेंग शुई के पांच तत्व- लकड़ी (Wood), अग्नि (Fire), पृथ्वी (Earth), धातु (Metal) और जल (Water) के संतुलन से घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। साल 2026 को Year of the Fire Horse माना जा रहा है, जिसमें अग्नि तत्व का प्रभाव अधिक रहेगा। ऐसे में जल (Water) और ठंडक देने वाले तत्वों को घर में शामिल करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ लकी ऑब्जेक्ट्स, जो आपके घर की ऊर्जा को तुरंत बदल सकते हैं-
(Photo Source: Pexels) -
Aquarium
घर में पानी से भरा एक्वेरियम रखना शुभ माना जाता है। इसमें बहता और ऑक्सीजन युक्त पानी सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और आर्थिक समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। (Photo Source: Pexels) -
Water Fountain
फेंग शुई के अनुसार घर में छोटा वाटर फाउंटेन रखने से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। इसे घर के उत्तर, पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है, जिससे धन और अवसरों का प्रवाह बढ़ता है। (Photo Source: Pexels) -
Incense
अगरबत्ती जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। कई संस्कृतियों में एक साथ तीन अगरबत्तियां जलाना शुभ माना जाता है, जो सुख-समृद्धि को आकर्षित करता है। (Photo Source: Pexels) -
Dala Horse
स्वीडन के डालारना क्षेत्र से आने वाला डाला हॉर्स शक्ति और सम्मान का प्रतीक है। नीले, काले या सफेद रंग के डाला हॉर्स को घर में रखना सौभाग्य का संकेत माना जाता है। (Photo Source: Pexels) -
Citrus Fruits Bowl
संतरा, नींबू और ग्रेपफ्रूट जैसे खट्टे फल खासकर चीनी नववर्ष के दौरान शुभ माने जाते हैं। इन्हें घर में रखने से स्वास्थ्य और धन में वृद्धि होती है। (Photo Source: Pexels) -
Jade Plant
जेड प्लांट को ‘मनी प्लांट’ भी कहा जाता है। इसे घर के दक्षिण-पूर्व कोने में रखने से धन और सफलता आकर्षित होती है। (Photo Source: Pexels) -
Pig Decorations
कुछ संस्कृतियों में सूअर समृद्धि, उर्वरता और सौभाग्य का प्रतीक होते हैं। जर्मनी में इन्हें शुभ संकेत के रूप में ग्रीटिंग कार्ड्स और सजावट में इस्तेमाल किया जाता है। (Photo Source: Unsplash) -
Crystal Lotus
फेंग शुई में कमल को पवित्रता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। क्रिस्टल या कांच का कमल प्रकाश को अवशोषित कर सकारात्मक ऊर्जा फैलाने में मदद करता है। (Photo Source: Unsplash)
(यह भी पढ़ें: 100 साल पहले नहीं थीं ये रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें, आज इनके बिना जीवन अधूरा)