-
इतिहास गवाह है कि कई बार दुनिया बदलने वाले आविष्कार किसी बड़ी योजना का परिणाम नहीं थे, बल्कि गलतियों, असफल प्रयोगों और अचानक हुए प्रयोगों से जन्मे। कभी किसी वैज्ञानिक का असफल प्रयोग, तो कभी किसी शेफ की झुंझलाहट, इन ‘गलतियों’ ने टेक्नोलॉजी, खान-पान और हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को हमेशा के लिए बदल दिया। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आविष्कारों के बारे में, जो संयोग से हुए लेकिन इतिहास रच गए। (Photo Source: Pexels)
-
फायर एक्सटिंग्विशर (1818)
आग बुझाने का पहला पोर्टेबल यंत्र 1818 में ब्रिटिश कैप्टन George William Manby द्वारा बनाया गया। कहा जाता है कि एक भीषण आग की घटना के बाद उन्होंने दबावयुक्त (pressurized) केमिकल्स के प्रयोग किए। इसी प्रयोग के दौरान ऐसा यंत्र विकसित हुआ, जिसे हाथ में पकड़कर आग बुझाई जा सकती थी। यह आविष्कार लाखों जानें बचाने में सहायक साबित हुआ। (Photo Source: Pexels) -
सेफ्टी पिन (1849)
1849 में अमेरिकी आविष्कारक Walter Hunt ने कर्ज चुकाने के लिए तार को मोड़ते हुए एक स्प्रिंग-लोडेड फास्टनिंग डिवाइस बना दी। यह साधारण-सी दिखने वाली सेफ्टी पिन आज कपड़ों से लेकर चिकित्सा उपयोग तक बेहद काम की चीज है, और इसकी खोज पूरी तरह संयोग से हुई थी। (Photo Source: Pexels) -
टी बैग्स (1908)
1908 में चाय के सैंपल रेशमी थैलियों में भेजे गए। ग्राहकों ने चाय पत्तियों को निकालने के बजाय सीधे उसी थैली को पानी में डाल दिया। इस गलती ने टी बैग्स की शुरुआत कर दी, जो आज पूरी दुनिया में चाय बनाने का सबसे आसान तरीका बन चुका है। (Photo Source: Pexels) -
चॉकलेट चिप कुकीज (1938)
1938 में अमेरिकी शेफ Ruth Wakefield ने सोचा कि चॉकलेट बेकिंग के दौरान पूरी तरह पिघल जाएगी। लेकिन चॉकलेट के टुकड़े पिघले नहीं और कुकी में चिप्स की तरह रह गए। इसका जो परिणाम निकला वो था चॉकलेट चिप कुकीज, जो आज दुनिया की सबसे पसंदीदा कुकीज में गिनी जाती हैं। (Photo Source: Pexels) -
सुपर ग्लू (1942)
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान वैज्ञानिक Harry Coover ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक विकसित करने पर काम कर रहे थे। एक प्रयोग में बना यौगिक (compound) बेहद चिपचिपा निकला और चीजों को अलग करना मुश्किल हो गया। जिसे पहले बेकार समझा गया, बाद में यही गलती सुपर ग्लू के रूप में सामने आई, जो आज इंडस्ट्री से लेकर घरेलू उपयोग तक अनमोल है। (Photo Source: Pexels) -
पोटैटो चिप्स (1853)
पोटैटो चिप्स का जन्म एक ग्राहक की शिकायत से हुआ। न्यूयॉर्क के शेफ George Crum एक ग्राहक से परेशान थे, जो बार-बार फ्रेंच फ्राइज को मोटा और कम कुरकुरा बता रहा था। गुस्से में उन्होंने आलू को बहुत पतला काटकर तल दिया। लेकिन नतीजा उल्टा पड़ा, ग्राहक को वह बेहद पसंद आया और इस तरह पोटैटो चिप्स का जन्म हुआ। (Photo Source: Pexels) -
पेप्सी (1893)
आज दुनिया की बड़ी सॉफ्ट ड्रिंक कंपनियों में से एक Pepsi की शुरुआत डाइजेस्टिव मेडिसिन के रूप में हुई थी। फार्मासिस्ट Caleb Bradham ने 1893 में इसे अपच (indigestion) दूर करने के लिए बनाया था। बाद में इसका स्वाद लोगों को इतना पसंद आया कि यह एक लोकप्रिय पेय बन गया। (Photo Source: Pexels) -
वाई-फाई (1997)
आज का इंटरनेट युग जिस तकनीक पर टिका है, वह भी संयोग का परिणाम है। ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक John O’Sullivan और उनकी टीम एस्ट्रोनॉमिकल रेडियो सिग्नल में आने वाली रुकावटों को समझने पर काम कर रहे थे। इसी शोध के दौरान वायरलेस डेटा ट्रांसमिशन की तकनीक विकसित हुई, जिसने आगे चलकर Wi-Fi का रूप लिया और पूरी दुनिया को जोड़ दिया। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: स्मार्ट टॉयलेट और ऑफिस में नींद की आजादी, जानिए जापान की इन अनोखी आदतों के पीछे का क्या है तर्क)