पूर्व अडल्ट स्टार मिया खलीफा ने कराई नाक की सर्जरी, बताया अब कैसा है हाल
- 1 / 7
पोर्न स्टार रह चुकीं (Ex Porn Star) मिया खलीफा (Mia Khalifa) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। मिया खलीफा अपनी एक तस्वीर को लेकर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल मिया ने हाल ही में अपने नाक की सर्जरी कराई है, जिसकी तस्वीर उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ मिया खलीफा ने सर्जरी के बाद का अपना हाल बताया है।
- 2 / 7
तस्वीर पोस्ट कर मिया खलीफा ने लिखा- ये है असली री-ब्रैंड। @deepakdugarmd जिसने मेरी जिंदगी को करोड़ों से भी ज्यादा बार अपग्रेड कर दिया है और मैं मेरी शादी पर मेरे प्रोफाइल को देखने वाले 75 से अधिक लोगों के लिए इससे ज्यादा खुश या तैयार नहीं हो सकती। ये ऑपरेशन का दूसरा दिन है और अभी मुझे पेन स्केल पर शून्य भर का दर्द है। मैं आप सभी को अपने इस सफर पर लेकर जाऊंगी और @deepakdugarmd को भी।
- 3 / 7
मिया खलीफा ने आगे लिखा- बिना निशान के नाक के बारे में मुझे एक बात अच्छी लगी वो ये कि डॉक्टर दुगर और मैं एक ही चीज सोच रहे थे, कि मेरे मिडिल ईस्टर्न नोज को किस तरह से मेंटेन किया जाए, बस उसे महिलाओं की तरह थोड़ा नर्म रखने की कोशिश कर रहे थे। मैं इसका नतीजा दिखाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।
- 4 / 7
बता दें कि मिया खलीफा अब पोर्न इंडस्ट्री छोड़ चुकी हैं। जल्ह ही वह शादी भी रचाने वाली हैं।
- 5 / 7
इसी साल जनवरी के महीने में मिया खलीफा ने अपने बॉयफ्रेंड रॉबर्ट सैंडबर्ग (Robert Sandberg) के साथ इंगेजमेंट की थी।
- 6 / 7
इस तरह की चर्चा भी तेज है कि शायद कोरोना लॉकडाउन के बीच मिया खलीफा ने गुपचुप तरीके से शादी रचा भी ली है।
- 7 / 7
ALL Photos: Mia Khalifa instagram