-
आजकल भारत के कई हिस्सों में LPG (कुकिंग गैस) की कमी की खबरें आ रही हैं। ऐसे में हर घर चाहता है कि उनका सिलेंडर लंबे समय तक चले। लेकिन सच्चाई यह है कि हमारे रसोई में रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतें गैस की बर्बादी का कारण बनती हैं। छोटे बर्नर का गलत इस्तेमाल करना या बिना ढक्कन के खाना पकाना जैसी आदतें गैस को तेजी से खर्च कर देती हैं। अगर आप इन आदतों को सुधार लें तो LPG की खपत 50% तक कम हो सकती है। (Photo Source: Pexels)
-
दाल, चने और चावल को भिगोकर पकाएं
दाल, राजमा, चने और चावल को पकाने से पहले भिगोना उन्हें नरम करता है और पकाने का समय 30-50% तक कम कर देता है। उदाहरण के लिए, राजमा या चने को 8-10 घंटे, दाल को 30-60 मिनट और चावल को 20-30 मिनट भिगोकर रखें। इससे न केवल गैस की बचत होगी बल्कि खाना जल्दी भी पक जाएगा। (Photo Source: Pexels) -
सही बर्नर का उपयोग करें
गैस की बचत के लिए बर्नर का सही चयन बहुत जरूरी है। छोटे बर्नर का उपयोग केवल चाय, तड़का या रिहीटिंग के लिए करें। बड़े बर्नर का उपयोग प्रेशर कुकर या पानी उबालने के लिए करें। अगर बड़े बर्नर में छोटा बर्तन रखेंगे तो गैस बर्बाद होगी। कोशिश करें कि एक साथ कई बर्नर का उपयोग न करें क्योंकि गैस का प्रेशर कम हो जाता है और फ्लेम कमजोर हो जाता है। (Photo Source: Pexels) -
ढक्कन के साथ पकाएं
ढक्कन का उपयोग करके आप 20-25% तक LPG बचा सकते हैं। ढक्कन लगाने से वाष्पीकरण कम होता है और खाना जल्दी पकता है। कोशिश करें कि पकाते समय बार-बार ढक्कन न उठाएं, क्योंकि इससे खाना पकने की गर्मी बाहर निकल जाती है। (Photo Source: Pexels) -
सब्जियों को छोटे टुकड़ों में काटें
सब्जियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटने से उनकी सतह बढ़ जाती है और गर्मी तेजी से अंदर तक पहुंचती है। इसका सीधा फायदा यह है कि सब्जियां जल्दी पकती हैं और गैस की खपत कम होती है। (Photo Source: Pexels) -
एक साथ कई चीजें पकाएं
प्रेशर कुकर में स्टैकिंग करके एक साथ कई चीजें पकाना फायदेमंद होता है। उदाहरण के लिए, नीचे दाल, ऊपर चावल और छोटे बर्तन में सब्जियां रखें। इस तरीके से एक ही बार में कई व्यंजन तैयार हो जाते हैं और LPG की बचत होती है। (Photo Source: Pexels) -
बर्नर को साफ रखें
अगर बर्नर के छिद्र बंद हो गए हैं तो गैस बेवजह खर्च होती है। हमेशा बर्नर को साफ रखें। नीला फ्लेम गैस की सही जलन दिखाता है, जबकि पीला फ्लेम गैस की बर्बादी। (Photo Source: Pexels) -
गैस बंद करने के बाद भी खाना पकता रहता है
कुछ व्यंजन जैसे चावल, दाल और पास्ता को गैस बंद करने के 2-3 मिनट पहले ही बंद कर दें। खाना अपनी बची हुई गर्मी से और पक जाएगा और आप गैस बचा सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
सही बर्तन का चयन करें
बेहतर है कि आप ट्रिपली स्टील या कास्ट आइरन के बर्तन इस्तेमाल करें। पतले बर्तन से बचें। फ्लैट बेस वाले बर्तन गर्मी को अधिक कुशलता से बंटाते हैं और खाना जल्दी पकता है। (Photo Source: Pexels) -
स्मार्ट तरीके से पकाएं
पानी उबालने के लिए इलेक्ट्रिक केतली का उपयोग करें। बड़े बैच में दाल, चावल और बीन्स पकाएं ताकि एक ही LPG सिलेंडर में ज्यादा खाने की तैयारी हो जाए। यही स्मार्ट तरीका है, जिससे गैस की बचत और समय दोनों का फायदा होता है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: मटके का पानी vs फ्रिज का पानी, कौन है ज्यादा हेल्दी, जानिए एक्सपर्ट की राय)