-
Dimple Yadav: मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri ByElection) पर डिंपल यादव की जीत लगभग तय हो चुकी है। सिर्फ चुनाव आयोग की मुहर लगनी बाकी है। डिंपल यादव भाजपा (BJP) के अपने प्रतिद्वंदी रघुराज सिंह शाक्य (Raghuraj Singh Shakya) से करीब ढाई लाख वोटों से आगे हैं। (Photo: Dimple Yadav Twitter)
-
सुबह 8 बजे काउंटिंग शुरू होने के बाद से ही डिंपल यादव बढ़त बनाए हुए हैं। रुझानों में एक बार भी डिंपल यादव पीछे नहीं रहीं। (Photo: ANI)
-
अखिलेश यादव के लिए कई मायनों में खास रहा ये उपचुनाव। पिता की सीट पर पत्नी को लड़ाकर अखिलेश ने रिस्क लिया था। क्योंकि इससे पहले भी डिंपल सपा का गढ़ मानी जाने वाली फिरोजाबाद सीट से उपचुनाव हार चुकी थीं। (Photo: Dimple Yadav Twitter)
-
इस चुनाव में कई मौकों पर अखिलेश, शिवपाल और रामगोपाल एक साथ दिखे। शिवपाल और रामगोपाल में लंबे समय से तल्खी बनी हुई थी। (Photo: Shivpal Yadav Twitter)
-
मैनपुरी सीट समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा से जुड़ी थी। अखिलेश यादव की सपा अगर इस चुनाव को हार जाती तो उनके नेतृत्व पर भी सवाल उठता, क्योंकि इस सीट से शिवपाल भी अपने बेटे को लड़ाना चाहते थे। (Photo: Shivpal Yadav Twitter)
-
मैनपुरी चुनाव शिवपाल यादव को ना सिर्फ अखिलेश के करीब ले आई बल्कि सपा में उनकी घर वापसी भी करवा दी। (Photo: Shivpal Yadav Twitter)
-
ना सिर्फ शिवपाल समाजवादी पार्टी में शामिल हुए बल्कि उन्होंने अपनी पार्टी का भी सपा में विलय कर दिया। (Photo: Samajwadi Party Twitter)
