-
हीरा एकमात्र ऐसा रत्न है जो केवल एक ही तत्व कार्बन से बना होता है। इसमें कार्बन परमाणु घनाकार संरचना में क्रिस्टलाइज होता है। दुनिया में तरह तरह के हीरे हैं। लेकिन एक हीरे को पर्वत-ए-नूर कहा जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में कुछ दिलचस्प बातें: (Photo Source: Unsplash)
-
डायमंड शब्द ग्रीक भाषा के Adamas से आया है, जिसका अर्थ होता है अविनाशी या अटूट। हीरे का लगभग 99.95 प्रतिशत हिस्सा कार्बन से बना होता है। बाकी का 0.05 प्रतिशत कुछ सूक्ष्म तत्व होते हैं जो इसके रंग और आकार को प्रभावित करते हैं। (Photo Source: Unsplash)
-
दरअसल, कोहिनूर हीरे को पर्वत-ए-नूर (Mountain of Light) कहते हैं। 1739 में फारस के शासक नादिर शाह ने जब दिल्ली पर आक्रमण किया तो उन्होंने मुगल खजाने को लूट लिया। इस खजाने में उन्हें कोहिनूर हीरा और मयूर सिंहासन भी मिला। (Photo Source: Unsplash)
-
इतिहासकारों की मानें तो जब नादिर शाह ने पहली बार इस हीरे को देखा, तो वे इसके तेज से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इसे कोहिनूर कहा जिसका अर्थ प्रकाश का पर्वत होता है। (Photo Source: Unsplash)
-
कोहीनूर को बेहद ही शक्तिशाली और मूल्यवान रत्न माना जाता था। इसका बाबरनामा में पहला उल्लेख मिलता है। कोहिनूर शाहजहां और औरंगजेब जैसे शासकों के पास रहा। उस दौरान यह शाही वैभव और सत्ता का प्रतीक हुआ करता था। (Photo Source: Unsplash)
-
अफगानिस्तान से शाह शुजा दुर्रानी द्वारा कोहिनूर को भारत लाया गया और महाराजा रणजीत सिंह को सौंपा गया। उनकी मृत्यु के बाद ये महाराजा दिलीप सिंह के पास रहा। इसके बाद जब ब्रिटिश भारत आए तो उन्होंने कोहिनूर को अपने कब्जे में ले लिया। (Photo Source: Unsplash)
-
इसके बाद अंग्रेज इसे इंग्लैंड ले गए जहां इसे दोबारा तराशा गया। कोहीनूर आज भी ब्रिटिश क्राउन ज्वेल्स में शामिल जो टॉवर ऑफ लंदन में सुरक्षित है। (Photo Source: Unsplash) भारतीय करेंसी का इतिहास, नोटों पर कब छापी गई महात्मा गांधी की तस्वीर