-
नीट पेपर लीक विवाद के बाद आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही केंद्रीय कैबिनेट ने पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कानून वाले एक नए ड्राफ्ट बिल को भी मंजूरी दे दी है, जिसमें फास्ट ट्रैक कोर्ट और कड़ी सजा का प्रावधान रखा गया है। (Express Photo by Praveen Khanna)
-
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच खूशी की लहर दौड़ पड़ी। (Express Photo by Praveen Khanna)
-
इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें छात्रा अपनी इस बड़ी जीत पर जमकर जश्न मनाते दिखे। (Express Photo by Praveen Khanna)
-
हाथ में तिरंगा लिए सीजेपी के प्रदर्शनकारी और छात्र कुछ इस तरह जश्न में डूबे दिखें। (Express Photo by Praveen Khanna)
-
धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की खबर जैसे ही जंतर मंतर पर फैली, वैसे ही छात्र इसे एक बड़ी जीत मानते हुए खुशी मनाने लगे। (Express Photo by Praveen Khanna)
-
जहां किसी के हाथ में तिरंगा था, तो कई लोग एक दूसरे को बधाई देते दिखें, वहीं कुछ लोगों की आंखों में खुशी के आंसू भी थे। (Express Photo by Praveen Khanna)
-
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार दोपहर कॉकरोच जनता पार्टी की मांग के मद्देनजर अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। इसके बाद सोनम वांगचुक ने बयान जारी कर सीजेपी और Gen Z को बधाई दी। साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। (Express Photo by Praveen Khanna)
-
धर्मेंद्र प्रधान ने एक पत्र जारी कर कहा कि वह पिछले चार दशक से भी अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं। देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी अपेक्षाओं का सम्मान करते हैं और भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना हम सभी के सामाजिक एवं सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 3 मई 2026 को हुई नीट यूजी की परीक्षा में गड़बड़ियां पाई गई, सरकार ने इसका संज्ञान लिया और जांच CBI को सौंप दी। (Express Photo by Praveen Khanna)
-
सोनम वांगचुक ने एक्स पर लिखा, यह लोकतंत्र की जीत है। सीधा लोकतंत्र… जो सड़कों से निकला है। यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है। CJP और देश की ‘जेन ज़ेड’ (Gen Z) को बधाई; और उन सभी नागरिकों का धन्यवाद जिन्होंने डर और डर के डर को त्यागकर देश के हर कोने से आवाज उठाई। जवाबदेही से अब सुधार की ओर बढ़ रहे हैं। (Express Photo by Praveen Khanna)
-
वहीं, सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली अंग्मो ने एक्स पर कहा, “अगर किसी ने यह दिखाया है कि भारत के ‘विश्वगुरु’ होने का क्या मतलब है, तो वह हमारी ‘जेन जी’ (Gen Z) पीढ़ी है। उन्होंने सनातन धर्म को सिर्फ उपदेशों में नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी में अपनाया है। बिना नफरत के साहस। बिना हिंसा के मज़बूती। बिना आंख मूंदकर माने देशभक्ति। (Express Photo by Praveen Khanna)
-
वहीं सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा, “ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है और यह इस्तीफा इस बात का सबूत है कि यदि आप डरते नहीं हैं, आप इस सरकार के सामने झुकते नहीं, तो हम किसी का भी इस्तीफा ले सकते हैं।” (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
आगे अभिजीत दीपके ने कहा, “डरने की कोई जरूरत नहीं है, यह लोकतंत्र है। उन्होंने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन हमारी दो और मांगें हैं तो हम ऐसे ही नहीं जाएंगे। अभी धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया है। लेकिन आत्महत्या करने वाले बच्चों के परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए और दूसरा, 20 तारीख को जिन पुलिसकर्मियों ने यह (लाठीचार्ज) हरकत की, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। याद रखें, कॉकरोच से पंगा मत लो।” (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
अभिजीत दीपके ने कहा, “मैं मुख्य न्यायाधीश कांत को हमें कॉकरोच कहने के लिए धन्यवाद देता हूं। अगर आपने हमें कॉकरोच न कहा होता, तो प्रधान इस्तीफा नहीं देते। (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर, कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा, “यह पहला विकेट है। हम यहीं नहीं रुकेंगे। यह तो बस शुरुआत है। मैं सभी छात्रों, सभी स्वयंसेवकों को सलाम करता हूं जो पिछले 36 दिनों से यहां बैठे हैं।” (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
इस दौरान की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें साफ देखा जा सकता है कि छात्र कितने खुश हैं। (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
जंतर मंतर पर मौजूद हर छात्र और प्रदर्शनकारी अपने-अपने अंदाज में खुशी मनाता दिखे। (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
इस जीत पर लोग एक दूसरे को बधाई देते दिखे। (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
किसी ने हाथ में तिरंग लेकर तो किसी ने इंकलाब जिंदाबाद का पोस्टर लेकर जीत की खुशी मनाई। (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
छात्रों के लिए यह एक बड़ी जीत है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग छात्र शुरुआत से ही कर रहे थे। (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
छुट्टियां होने के चलते जंतर मंतर पर शनिवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
न सिर्फ दिल्ली बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों से भी लोग इस प्रदर्शन में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
छात्रों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताई। (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों से बयान सामने आ रहे हैं। (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
राहुल गांदी, संजय राउत, अखिलेश यादव, मनोज झा से लेकर अन्य कई राजनीतिक दल के सदस्य इस छात्रों की जीत बताते हुए उन्हें बधाई दे रहे हैं। (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
जंतर मंतर पर अब भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीपेजी के संस्थापक अभिजीत दिपके का कहना है कि वह यहां नहीं रुकने वाले हैं। (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
पुलिस बैरिकेड्स से लेकर पेड़ों तक पर चढ़े छात्र जमकर जश्न मनाते दिखें। (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
धर्मेंद्र प्रधान ने जैसे ही इस्तीफा दिया, वैसे ही पूरे जंतर मंतर और देश के छात्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
हालांकि, जंतर मंतर पर पुलिस फोर्स भी भारी संख्या में तैनात है। (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
जंतर मंतर से आई इन तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह सीजेपी के कार्यकर्ता और छात्रों में खुशी की लहर है। (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
सिर्फ दिल्ली नहीं बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी छात्रों के बीच खुशी की लहर है। (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
फिलहाल आप तस्वीरों में नजर डालिए कि किस तरह लोग जश्न में डूबे हुए हैं। (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
कोई इस छात्र तो कोई लोकतंत्र की बड़ी जीत बता रहा है। (Express Photo by Tashi Tobgyal)
Also Read: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: प्रियंका गांधी से लेकर अरविंद केजरीवाल और मल्लिकार्जुन खड़गे तक, शिक्षा मंत्री के त्यागपत्र पर विपक्ष ने क्या कहा?

