15 की उम्र में प्रिंस चार्ल्स को कर लिया था किस, उनके कोरोना फ्री होने की दुआ मांग रहीं एक्ट्रेस
- 1 / 10
चीन के वुहान शहर से निकला कोरोना वायरस (Coronavirus) पूरी दुनिया के लिए महामारी बन गया है। इस खतरनाक वायरस से हजारों लोगों की जान जा चुकी है। लाखों लोग इसके संक्रमण की गिरफ्त में भी हैं। कोरोना से पीड़ित होने वाले लोगों में इंग्लैंड की रॉयल फैमिली के प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) भी शामिल हैं। 71 साल के प्रिंस चार्ल्स हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
- 2 / 10
प्रिंस चार्ल्स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी अचानक चर्चा में आ गई हैं।
- 3 / 10
दरअसल एंटरटेनमेंट पोर्टल स्पॉटबॉय से बात करते हुए पद्मिनी कोल्हापुरी ने प्रिंस चार्ल्स को जल्द कोरोना फ्री होने की दुआ मांगी है।
- 4 / 10
बता दें कि पद्मिनी कोल्हापुरी और प्रिंस चार्ल्स का बहुत पुराना नाता है। 80 के दशक में पद्मिनी का नाम प्रिंस चार्ल्स के साथ जोड़ा जाता था।
- 5 / 10
दरअसल 1980 में युवा प्रिंस चार्ल्स भारत आए थे। एक कार्यक्रम के दौरान पद्मिनी कोल्हापुरी ने फूलों की माला से उनका स्वागत किया था। माला पहना कर पद्मिनी ने उन्हें किस कर लिया था।
- 6 / 10
उस समय पद्मिनी कोल्हापुरी महज 15 साल की थीं और प्रिंस उनसे करीब दुगनी उम्र के। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पद्मिनी के किस से प्रिंस चार्ल्स को भी काफी हैरानी हुई थी।
- 7 / 10
प्रिंस चार्ल्स को पद्मिनी कोल्हापुरी का ये किस आज भी सिनेमा के इतिहास की सबसे विवादित बातों में गिना जाने लगा।
- 8 / 10
अपने जमाने की मशहूर आदाकार पद्मिनी ने प्रेमरोग, सत्यम शिवम सुंदरम जैसी तमाम सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
- 9 / 10
हाल ही में वह आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में भी नजर आई थीं।
- 10 / 10
( तस्वीरें सोशल मीडिया से ली गई हैं।)