-
आज के समय में शायद ही कोई ऐसा बच्चा होगा, जो फोन का इस्तेमाल न करता हो। आज के इस आधुनिक युग में 3-4 साल की उम्र में ही बच्चे फोन चलाने लगते हैं। शुरुआत में उन्हें फोन पर वीडियो, कार्टून और अन्य खेल-कूद की चीजें देखना पसंद होता है। लेकिन धीरे-धीरे ये आदत लत बनते चली जाती है। कई ऐसे रिसर्च सामने आ चुके हैं जिसमें बच्चों को फोन चलाने काफी खतरनाक बताया गया है। इसका सीधा असर उनके दिमाग पर पड़ता है। (Photo Source: Pexels)
-
जहां भारत और अन्य कई देशों में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल करने के लिए कोई कानूनी न्यूनतम सीमा तय नहीं है, तो वहीं कई ऐसा देश हैं जहां कि सरकार ने बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर सख्त नियम लागू किए हैं। कुछ देशों ने न्यूनतम उम्र तय की है, तो कई देश बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट के लिए माता-पिता की अनुमति जरूरी कर दी है। आइए जानते हैं दुनिया के किन देशों में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध या सख्त नियम लागू है। (Photo Source: Pexels)
-
1- ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन लगा है। यह प्रतिबंध वहां की सरकार ने 10 दिसंबर 2025 को 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लागू किया था। ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चे फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक, स्नैपटैट, यूट्यूब, एक्स और रेडिट जैसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। हालांकि, यूट्यूब किड्स, व्हाट्सएप, मैसेंजर और गेमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध नहीं है। (Photo Source: Pexels) -
2- ब्राजील
इस लिस्ट में ब्राजील भी शामिल है। ब्राजील में डिजिटल स्टैच्यूट ऑफ चिल्ड्रन एंड एडोलिसेंट्स कानून 17 मार्च 2026 को लागू हुआ था। इसके तहत 16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया अकाउंट इस्तेमाल करने के लिए अपने अकाउंट को माता-पिता या कानूनी अभिभावक से लिंक करना होगा। साथ ही बच्चों के लिए इनफिनिट स्क्रॉल जैसे तल बढ़ाने वाले फीचर्स पर भी रोग लगाई गई है। (Photo Source: Pexels) -
3- फ्रांस
इसी साल जनवरी (2026) में फ्रांस की नेशनल असेंबली ने सोशल मीडिया के चलते बच्चों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को देखते हुए 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रतिबंध लगाने वाले एक बिल को मंजूर किया था। बढ़ते साइबर बुलिंग और बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताओं को देखते हुए वहां की सरकार ने यह कदम उठाया था। हालांकि, यह बिल अभी कानून बनने के लिए सीनेट की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। इससे पहले फ्रांस में 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया अकाउंट बनाने पर माता-पिता की अनुमति अनिवार्य थी। (Photo Source: Pexels) -
4- पुर्तगाल
पुर्तगाल में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर नियम लागू है। यहां पर 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पूरी तरह से प्रतिबंध है, जबकि 13-16 वर्ष के बच्चे अपने माता-पिता की अनुमति से सोशल मीडिया अकाउंट बना सकते हैं। यह कानून फरवरी 2026 में मंजूर हुआ था। (Photo Source: Pexels) -
5- मलेशिया
मलेशिया में भी बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर रोक लगा हुआ है। मलेशिया में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए नए सोशल मीडिया अकाउंट बनाने पर रोक है। (Photo Source: Pexels) -
6- जर्मनी
जर्मनी में 16 वर्ष के बाद बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, 13 से 16 वर्ष के बच्चे अपने माता-पिता की अनुमति मिलने पर सोशल मीडिया का उपयोग कर सकते हैं। (Photo Source: Pexels)
Also Read: दुनिया के 7 सबसे छोटे रनवे वाले एयरपोर्ट, जहां लैंडिंग करना किसी चुनौती से कम नहीं