-
Controversial Bollywood Celebs of 2022: साल 2022 खत्म हो रहा है। यह साल कई लोगों के लिए अच्छा तो बहुतों के लिए बुरा भी रहा होगा। बात फिल्मी हस्तियों की करें तो इस साल कई सेलेब्स किसी ना किसी कारण से विवादों में आए। आइए डालते हैं साल 2022 में विवादों में रहने वाले कुछ फेमस बॉलीवुड सेलेब्स पर एक नजर:
-
Ranveer Singh: रणवीर सिंह इस साल अपने न्यूड फोटो शूट को लेकर विवादों में रहे। कुछ सामाजिक संस्थाओं ने इसपर आपत्ति जताई जिसके बाद रणवीर ने कहा था कि उनकी फोटोज के साथ छेड़छाड़ की गई थी।
-
Jacqueline fernandes: जैकलीन फर्नांडीज इस साल तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर के साथ संबंधों को लेकर विवादों में रहीं। उनपर मुकदमा भी चला। फिलहाल जैकलीन को जमानत मिली हुई है।
-
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर को लेकर भी इस साल विवाद रहा। दरअसल रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज के दौरान उनका पुराना बयान वायरल हुआ जिसमें वह कहते दिखाई दे रहे थे कि उन्हें बीफ पसंद है। इसके बाद उनकी खूब ट्रोलिंग हुई। उज्जैन में एक हिंदूवादी संगठन ने उनका इतना विरोध किया कि रणबीर को बिना दर्शन किये मंदिर से लौटना पड़ा था।
-
Alia Bhatt: रणबीर कपूर के साथ ही उनकी पत्नी आलिया भट्ट इस साल तब विवादों में आ गई थीं जब उन्होंने शादी के सात माह बाद ही बच्चे को जन्म दे दिया। ट्रोल करने वालों ने लिखा कि वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं।
-
Nayanthara: नयनतारा ने इस साल शादी रचाई और इसी साल वह जुड़वा बच्चों की मां भी बनीं। नयनतारा पर जांच बैठ गई थी कि उन्होंने सरोगेसी के नियमों का उल्लंघन किया है। नयनतारा को जांच कमेटी के सामने पेश भी होना पड़ा था।
-
Richa Chaddha: रिचा चड्ढा ने गलवान विवाद पर भारतीय आर्मी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया था कि विवाद हो गया था। कई बॉलीवुड एक्टर्स के साथ ही नेताओं ने भी रिचा चड्ढा के बयान की काफी निंदा की थी। हालांकि रिचा चड्ढा ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली थी।
-
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर इस साल विवादों में रहे। फिल्म के प्रमोशन के दौरान और रिलीज के बाद विवेक ने कई ऐसे बयान दिये जिसपर काफी बहस हुई।
