मुश्किल में फंसे अक्षय कुमार, एक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज
- 1 / 6
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपने एक टीवी विज्ञापन के कारण मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं। इस विज्ञापन के लिए उनके खिलाफ मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई है। अक्षय पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपने विज्ञापन से मराठाओं की भावनाओं को आहत करने का काम किया है।
- 2 / 6
हाल ही में अक्षय ने एक डिटर्जेंट का ऐड किया था। इस ऐड में वह मराठा राजा के किरदार में नजर आते हैं। युद्ध से लौटे राजा और उनकी सेना का स्वागत होता है, लेकिन एक योद्धा की पत्नी जब कपड़े गंदे होने की शिकायत करती है तो उसके बाद खुद राजा व सेना अपने कपड़े धोते दिखाए जाते हैं।
- 3 / 6
विज्ञापन में अक्षय को राजा की भूमिका में नाचते-नाचते बाल्टी में कपड़े धोते दिखाया गया है।
- 4 / 6
एनबीटी के अनुसार शिकायतकर्ता ने विज्ञापन में जिस तरह चीजों को दिखाया गया है उसे माराठा भावनाओं व सम्मान को आहत करने वाला बताया है।
- 5 / 6
इस शिकायत पर फिलहाल अक्षय कुमार की ओर से कोई रिऐक्शन नहीं आया है।
- 6 / 6
वहीं सोशल मीडिया पर भी #BoycottNirma ट्रेंड कर रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स इस ब्रैंड को बॉयकॉट करने की अपील करते दिख रहे हैं।