-
प्रकृति में कई ऐसे जीव हैं जो अपनी अनोखी क्षमताओं से वैज्ञानिकों को भी हैरान कर देते हैं। इन्हीं में से एक है कॉमन स्विफ्ट, एक छोटा सा पक्षी, जो अपनी अद्भुत उड़ान क्षमता के लिए दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में हुई रिसर्च के अनुसार, यह पक्षी लगातार 10 महीनों तक बिना जमीन पर उतरे उड़ सकता है। (Photo Source: Pexels)
-
क्या है इस खोज की खासियत?
वैज्ञानिकों का मानना है कि इससे पहले लंबी बिना रुके उड़ान का रिकॉर्ड अल्पाइन स्विफ्ट के पास था, जो करीब 200 दिनों तक उड़ सकता था। लेकिन कॉमन स्विफ्ट ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नई ऊंचाई स्थापित की है। (Photo Source: Pexels) -
कैसे संभव है इतनी लंबी उड़ान?
कॉमन स्विफ्ट की पूरी जिंदगी लगभग हवा में ही बीतती है। यह पक्षी हवा में ही खाना खाता है, उड़ते-उड़ते पानी पीता है, यहां तक कि हवा में ही सो भी सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह पक्षी स्कैंडिनेविया से अफ्रीका तक की लंबी यात्रा करता है और इस दौरान लगभग 99% समय हवा में ही बिताता है। (Photo Source: Pexels) -
रिसर्च कैसे हुई?
यह महत्वपूर्ण शोध लुंड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया। उन्होंने छोटे-छोटे सेंसर (एक्सेलेरोमीटर और लाइट सेंसर) को पक्षियों की पीठ पर लगाकर उनके मूवमेंट को ट्रैक किया। इस स्टडी में पाया गया कि कुछ पक्षी पूरे 10 महीने में एक बार भी जमीन पर नहीं उतरे, और जो उतरे भी, उन्होंने केवल 1–2 घंटे का छोटा ब्रेक लिया। (Photo Source: Unsplash) -
सोते कब हैं ये पक्षी?
यह अभी भी एक रहस्य है। वैज्ञानिकों का मानना है कि कॉमन स्विफ्ट ऊंचाई पर उड़ते समय हल्की नींद (माइक्रोस्लीप) लेते हैं। यह प्रक्रिया सुबह और शाम के समय अधिक होती है। (Photo Source: Pexels) -
जमीन पर क्यों नहीं उतरते?
कॉमन स्विफ्ट जमीन पर काफी कमजोर होते हैं। उनके छोटे पैर उन्हें ठीक से चलने नहीं देते, जिससे वे आसानी से शिकार बन सकते हैं। इसलिए वे हवा में रहना ही सुरक्षित समझते हैं। (Photo Source: Unsplash) -
हैबिटेट और कन्वर्सेशन
पहले ये हेलो ट्री में रहते थे, लेकिन अब शहरी क्षेत्रों में भी आसानी से मिल जाते हैं। पुराने कुएं, इमारतों की चिमनियां और वर्टिकल सतह इनके लिए सुरक्षित ठिकाने बन गए हैं। स्विफ्ट की संख्या में कमी का कारण जलवायु परिवर्तन और कीटों की कमी बताया जा रहा है। (Photo Source: Unsplash) -
अन्य पक्षियों से तुलना
आर्कटिक टर्न पक्षी सबसे लंबी दूरी (लगभग 60,000 मील) तक माइग्रेशन करता है, जबकि ग्रेट फ्रिगेटबर्ड हवा में उड़ते-उड़ते छोटी-छोटी नींद ले सकता है। लेकिन लगातार बिना रुके उड़ान के मामले में कॉमन स्विफ्ट सबसे आगे है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: दुनिया के अनोखे द्वीप, जहां इंसानों से ज्यादा है जानवरों का राज)