-
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो हर किसी को झकझोर देंगी। जंतर-मंतर से संसद तक कूच के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। इस झड़प में किसी की नाक टूटी तो किसी के सिर पर चोट लगी। (Photo PTI)
-
खून से लथपथ कई तस्वीरें हर किसी को झकझोर देंगी। हालांकि, सिर्फ प्रदर्शनकारी ही नहीं बल्कि कई पुलिसकर्मियों को भी इस दौरान चोट लगी है। (Photo Source: Indian Express)
-
कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं-समर्थकों ने सुरक्षाबलों के लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों की परवाह छोड़ सोमवार को पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन के तहत केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद तक मार्च शुरू किया था। (Photo Source: Indian Express)
-
हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इसे तितर-बितर करने के लिए बल का भी प्रयोग किया। इस बीच संसद की सुरक्षा को भी पुख्ता करने के लिए सुरक्षा अधिकारियों ने विशेष इंतजाम किए हैं। (Photo PTI)
-
जंतर-मंतर और संसद के बीच कई जगहों पर सीजेपी समर्थकों और दिल्ली पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों के बीच झड़प भी हुई। (Photo Source: Indian Express)
-
जंतर-मंतर और संसद के आसपास के इलाके में मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है। प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। (Photo Source: Indian Express)
-
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और शिक्षा मंत्री प्रधान से मुलाकात की। बैठक में के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी बैठक में मौजूद थे। (Photo PTI)
-
जब भीड़ तो तितर-बितर करने के दौरान पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा तो इसमें कई पुलिसकर्मियों को भी चोट लग गई। (Photo ANI)
-
किसी के सिर पर चोट लगी तो कोई पुलिसकर्मी नाक पर पट्टी बांधे नजर आए। (Photo ANI)
-
इस दौरान हाथ में भीम राव अंबेडकर की तख्ती लिए प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। (Photo Source: Indian Express)
-
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए शास्त्री भवन के पास आंसू गैस का इस्तेमाल किया है। (Photo Source: Indian Express)
-
इस भीड़ का किसी को अंदाजा नहीं था कि इतनी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुड़ जाएंगे। हालांकि, दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही अलर्ट मोड पर थी। (Photo Source: Indian Express)
-
हर कोई अपने-अपने तरीके से प्रदर्शन करता नजर आया। शुरुआत में तो शांतिपूर्ण चल रहा था, लेकिन संसद कूच के बाद यह झड़प में बदल गया। (Photo Source: Indian Express)
-
जंतर-मंतर से लेकर संसद तक पुलिस और अर्धसैनिक बल चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद हैं। (Photo Source: Indian Express)
-
प्रदर्शनकारी सरकार से पेपर लीक मामले में अगला कदम उठाने और धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। (Photo Source: Indian Express)
-
इस दौरान लोग हाथ में तख्ती लिए सोनम वांगचुंग को यह बताते नजर आएं, वह उनके साथ हैं। (Photo Source: Indian Express)
-
सोनाम वांगचुंग ने भी आज अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। (Photo Source: Indian Express)
-
प्रदर्शन के बीच जब पुलिस ने बल का प्रयोग किया तो इसमें कई लोग घायल हो गए। (Photo Source: Indian Express)
-
इस प्रदर्शन में महिला, बच्चे, बुजुर्ग से लेकर छात्र तक शामिल हुए। ये लाठीचार्ज के दौरान की तस्वीर हैं, जिसमें एक महिला प्रदर्शनकारी हाथ में गुलाब का फूल लिए शांतिपूर्ण अपना बचाव करती दिख रही है। (Photo Source: Indian Express)
-
इस प्रदर्शन में कई चेहरे और आवाजें ऐसी हैं, जिन्हें लोग हमेशा के लिए याद रखेंगे। (Photo PTI)
-
इतिहास में जब भी प्रदर्शन का नाम लिया जाएगा, छात्रों के इस संघर्ष को जरूर याद किया जाएगा। (Photo PTI)
-
वहीं, CJP के विरोध-प्रदर्शन के दौरान आंसू गैस और लाठीचार्ज के बीच संसद के गेट बंद कर दिए गए हैं। (Photo Source: Indian Express)
-
संसद मार्ग की ओर बढ़ने की कोशिश में बैरिकेड पार करते समय प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज हुआ। इस दौरान भगदड़ जैसी अस्थायी स्थिति बन गई। कई प्रदर्शनकारी जमीन पर गिर पड़े। (Photo PTI)
-
इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया। (Photo PTI)
-
भगदड़ के दौरान कई लोगों को चोटों आई। हालांकि, चोट लगने के बाद भी लोगों के हौसलों में कोई कमी नहीं आई। (Photo PTI)
-
जंतर-मंतर प्रदर्शन की ये वह तस्वीरें हैं, जिन्हें शायद ही इतिहास कभी भूला पाए। (Photo PTI)
-
कॉकरोज जनता पार्टी को कई विपक्षी नेताओं का भी समर्थन मिला। समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा, “हमारे सांसदों को पुलिस स्टेशन में रखा गया है जबकि बाहर बच्चों की पिटाई हो रही है। (Photo Source: Indian Express)
-
अखिलेश यादव ने आगे सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, यह कैसी सरकार है? आप बच्चों की बात सुनना नहीं चाहते। अगर NEET परीक्षा हुई और उसमें अनियमितताएं हुईं, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है? किसकी विश्वसनीयता दांव पर लगी है? तैयारी करने की जिम्मेदारी किसकी थी? आप खुद को ‘विश्वगुरु’ कहते हैं; आप दावा करते हैं कि दुनिया ‘अमृत काल’ में है, फिर भी आप अपने ही मंत्रियों को नहीं हटा सकते, पने न तो नौकरियां दी हैं और न ही रोजगार। (Photo Source: Indian Express)
-
अखिलेश यादव ने सरकार से सवाल किया कि अगर नौकरियां दी गई होतीं, तो क्या बच्चे सड़कों पर उतरते? अभी सबसे अहम सवाल यह है कि NEET के छात्रों को न्याय मिलना चाहिए और यहां आए प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ अच्छा व्यवहार होना चाहिए। जब लोग विरोध प्रदर्शन पर बैठे, तब अंग्रेजों ने उनकी बात सुनी। इसीलिए आज गांधी जी को पूरी दुनिया में पूजा जाता है। उन्होंने विरोध का मार्ग दिखाया। जिस तरह से प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है। उम्मीद है कि सरकार का अंत ‘सम्मानजनक विदाई’ के साथ न हो।” (Photo Source: Indian Express)
-
सीजेपी के प्रदर्शन में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, “ये वही युवा हैं जिनके बारे में पीएम मोदी बात करते हैं। अब ये सड़कों पर हैं, सुनने का समय आ गया है।” (Photo PTI)
-
वहीं, CJP का कहना है कि संसद तक विरोध मार्च के दौरान पुलिस ने अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया है। (Photo PTI)
-
संसद मार्ग पर प्रदर्शन मार्च के दौरान पुलिसकर्मी कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों को रोक तो दिया लेकिन उनके जोश और हौसले में कोई कमी नहीं देखने को मिली। (Photo PTI)
-
इस दौरान कई प्रदर्शनकारी पेड़ों पर भी चढ़ गए, जहां वह पुलिस की लाठी से बचने के लिए इधर-उधर भागते और छलांग लगाते नजर आएं। (Photo PTI)
-
सीजेपी के समर्थकों को जहां जगह मिली वह वहां से खड़े होकर प्रदर्शन करते नजर आएं। कोई पेड़ पर किसी ने पुलिस के वाहन पर चढ़कर नारेबाजी की। (Photo PTI)
Also Read: CJP प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़, तस्वीरों में देखें जंतर-मंतर से संसद तक का हाल -
इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। (Photo PTI)
-
लाठीचार्ज के दौरान कोई सड़क पर गिर पड़ा तो कोई अपनी जान बचाकर दूर भागता दिखा। (Photo PTI)
-
सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “दिल्ली पुलिस ने गीतांजलि जी के बाल खींचे और उन पर हमला किया। एक 12 वर्षीय लड़की का सिर फोड़ दिया गया है। 40-50 अन्य लोगों के भी सिर फोड़े गए हैं!” (Photo Source: Indian Express)
-
इस दौरान कनॉट प्लेस भी काफी बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई, जिसे सुरक्षाबलों ने तितर-बितर कर दिया। इस प्रदर्शन के चलते मध्य दिल्ली में कई जगहों पर भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। (Photo PTI)
-
दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच जमीनी हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। जनपथ और टॉल्स्टॉय मार्ग के चौराहे पर पुलिसकर्मियों की संख्या कम पड़ गई है और पुलिसकर्मियों व प्रदर्शनकारियों समेत कई लोग घायल हो गए हैं। (Photo PTI)
-
जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के मुद्दे को संसद के मानसून सत्र में विपक्ष ने नेताओं ने जोर-शोर से उठाया। दौरान दोनों सदनों की कार्यवाही को कई बार और फिर पूरे दिन के लिए स्थगित करना पड़ा। (Photo PTI)
-
लाठीचार्ज के दौरान कोई हाथ जोड़ते नजर आया तो किसी को पुलिस उठाकर ले जाती नजर आई। (Photo PTI)
-
तस्वीरों को देखकर तो साफ पता चलता है कि प्रदर्शन के दौरान हुए झड़प में न सिर्फ प्रदर्शनकारी बल्कि सुरक्षा बल भी घायल हुए हैं। (Photo PTI)
-
तस्वीरों को देखकर तो साफ पता चलता है कि प्रदर्शन के दौरान हुए झड़प में न सिर्फ प्रदर्शनकारी बल्कि सुरक्षा बल भी घायल हुए हैं। (Photo PTI)
-
यह तस्वीर भीड़ के तितर-बितर होने के बाद की है। (Photo PTI)
Also Read: क्या है जंतर-मंतर का मतलब, कैसे पड़ा ये नाम और किसने बनवाया था