-
नीट पेपर लीक मामले और देश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और भी तेज हो गया है। आज यानी 20 जुलाई, 2026 से संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है। इसी बीच CJP ने ‘चलो संसद’ मार्च का ऐलान किया। इस मार्च में भाग लेने के दौरान भारी संख्या में कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक जंतर-मंतर पर पहुंचे, जहां से उन्होंने संसद की तरफ कूच किया। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आई, जिसमें आप देख सकते हैं कि किस तरह से सीजेपी के समर्थक भारी संख्या में इकट्ठा हुए हैं। आइए जानते हैं अब तक क्या हुआ: (Photo Source: PTI)
-
दिल्ली में सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन सड़क से लेकर संसद तक भारी हंगामे के आसार नजर आ रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च शुरू होने से पहले ही पुलिस ने ज्यादातर जगहों पर बैरिकेडिंग कर रखी है। संसद तक जाने वाले नियोजित मार्च में शामिल लोगों की संख्या 12,000 से ज्यादा हो गई। (Photo Source: PTI)
-
जंतर-मंतर के पास CJP के समर्थकों ने विरोध मार्च से पहले जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने संसद सत्र को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी थी। (Photo Source: PTI)
-
जंतर-मंतर के पास CJP समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। संसद कूच करने से पहले प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। (Photo Source: PTI)
-
इसी बीच जब प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस और आरएएफ के जवानों को लाठीचार्ज करना पड़ा। (Photo Source: PTI)
-
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सोमवार को जंतर-मंतर पर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के कहने पर अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी। (Photo Source: PTI)
-
शनिवार को दिल्ली पुलिस द्वारा वांगचुक को ले जाए जाने के बाद दीपके ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। मंच से इस फैसले की घोषणा करते हुए गीतांजलि आंग्मो ने बताया कि वांगचुक ने दिपके से हड़ताल खत्म करने और आंदोलन को जारी रखने के लिए अपनी ऊर्जा बचाने का आग्रह किया था। इसके बाद दीपके ने जूस पीकर अपना अनशन खत्म किया। वांगचुक अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। (Photo Source: PTI)
-
प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर मार्च करने की कोशिश करते हुए केरल हाउस के पास पुलिस बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की। जब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें प्रदर्शन वाली जगह से आगे बढ़ने से रोकने के लिए दखल दिया, तो प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए, “जब-जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है।” (Photo Source: PTI)
-
विरोध प्रदर्शन तेज होने के साथ ही संसद स्ट्रीट पर हजारों प्रदर्शनकारी जमा हो गए। कई प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए और पटेल चौक क्षेत्र की ओर बढ़ गए, जहां वे फिलहाल बैठे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों की भीड़ को देखते हुए अधिकारियों ने पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के गेट बंद कर दिए हैं। (Photo Source: PTI)
-
जंतर-मंतर के पास विरोध मार्च से पहले ही पुलिसकर्मियों ने CJP के कई समर्थकों को हटाया। हालांकि, इसके बाद प्रदर्शन और भी तेज हो गया। (Photo Source: PTI)
-
ये संसद मार्ग थाने के पुलिसकर्मी हैं, जो CJP के ‘चलो संसद’ मार्च के मद्देनजर ड्यूटी के लिए रवाना होते नजर आ रहे हैं। (Photo Source: PTI)
-
संसद कूच के दौरान पुलिस ने CJP के कई समर्थकों को हिरासत में लिया। (Photo Source: PTI)
-
बताते चलें कि इस मार्च के समर्थन में देश भर से छात्र, प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यार्थी और उनके पेरेंट्स 19 जुलाई की शाम से ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुटने शुरू हो गए थे। (Photo Source: PTI)
-
ये उस दौरान की तस्वीर है, जब कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर हंगामा हो गया। इसके चलते पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान CJP के कई विपक्षी नेताओं का समर्थन मिल रहा है। (Photo Source: PTI)
Also Read: कितनी पढ़ी-लिखी हैं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो, डांस से कराटे तक में हैं माहिर