Cannes 2019: रेड कार्पेट पर प्रियंका बनीं सेंटर ऑफ अट्रैक्शन, दीपिका ने कैट आई मेकअप से तो देसी अंदाज में कंगना ने बिखेरा जलवा
- 1 / 8
Cannes Film Festival 2019: कान में फिल्मों के प्रदर्शन के मामले में भारत का प्रतिनिधित्व भले ही नहीं हो लेकिन भारतीय सुंदरियां प्रियंका चोपड़ा जोनस, कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण महोत्सव के तीसरे दिन रेड कार्पेट पर अपने-अपने ब्रांड का प्रतिनिधित्व बखूबी करती नजर आयीं। तीनों भारतीय अभिनेत्रियां अलग-अलग ब्रांड के प्रचार के सिलसिले में फ्रेंच रिवेरा पहुंचीं। कान में शिरकत के लिये तीनों अभिनेत्रियों ने बोल्ड लुक को चुना। कान में पहली बार शिरकत कर रहीं प्रियंका ने रॉबर्टो कैवेली के परिधान से लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने खूबसूरत विंटेज वेव्ज और सिल्वर चॉपर्ड ईयरिंग्स और अंगुठी से अपने लुक को पूरा किया। यहां हम आपको तीनों एक्ट्रेस के अलावा टीवी एक्ट्रेस हिना खान की तस्वीरें भी दिखा रहे हैं। हिना ने पहली बार कान फेस्टिवल में अपनी उपस्थिति दर्ज की है। कान फिल्म महोत्सव का आयोजन 25 मई तक होगा। (All Pics- Instagram)
- 2 / 8
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी उसी दिन की और भी तस्वीर साझा की। ‘क्वांटिको’ की अभिनेत्री ने इस बार सऊदी डिजाइनर होनैडा का डिजाइन किया सफेद रंग के आउटपिट्स को पहना था।
- 3 / 8
दूसरी परफोर्मेंस में प्रियंका ब्लैक और मरून कलर का थाई हाई-स्लिट डिजाइनर गाउन पहना, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिखीं।
- 4 / 8
दीपिका कान में ‘लॉरियल पेरिस’ कॉस्मेटिक ब्रांड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। दीपिका को फैशन के मामले में कॉस्ट्यूम के डीसेंट सेलेक्शन के लिए जाना जाता है, लेकिन 2019 के कान महोत्सव में पहली बार वह अपनी इस धारणा को तोड़ती नजर आयी हैं और काफी अलग ही लुक में नजर आईं।
- 5 / 8
दीपिका ने पीटर डुंडास का ऑफ व्हाइट रंग का परिधान चुना। अभिनेत्री अपने मेकअप के साथ भी प्रयोग करती नजर आयीं, उन्होंने अपनी आंखों में गहरा काजल भर कर उसे तीखा नक्श दिया और सिर पर ऊंची पोनीटेल चोटी की।
- 6 / 8
दूसरे दिन यानी 17 मई को दीपिका अलग ही अंदाज में दिखीं।
- 7 / 8
कंगना अपने अलग ही अंदाज में दिखीं। उन्होंने कान के दौरान देसी लुक को अपनाया और वह माधुर्य क्रियेशंस की सुनहरी कांजीवरम साड़ी में नजर आयीं। अभिनेत्री ने इसके साथ फाल्गुनी और शेन पीकॉक की शिमरी कोरसेट ब्लाउज पहनी थी।
- 8 / 8
तीनों बॉलीवुड एक्ट्रेस के अलावा टीवी की लोकप्रिया अभिनेत्री हिना खान ने भी रेड कार्पेट पर शिरकत की। हिना जायेद नकाद कोट्यूर क्रिएशन के परिधान में नजर आयीं। उन्होंने ब्राजीलियाई ड्रामा फिल्म ‘बैकुराउ’ के प्रीमियर में हिस्सा लिया।
No Comments.