-
केंद्र की मोदी सरकार इस बार बजट में किस क्षेत्र को क्या उपहार देगी इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश किया है जिसपर गहन चर्चा होगी। ऐसे में आइए जानते हैं बजट से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें: (Photo: Indian Express)
-
कहां से आया बजट शब्द
बजट (Budget) अंग्रेजी का शब्द है जिसे लैटिन शब्द ‘बुल्गा’ से लिया गया है। इसका अर्थ है चमड़े का थैला होता है। बुल्गा से फ्रांसीसी शब्द बोऊगेट की उत्पत्ति हुई फिर बाद में अंग्रेजी में बोगेट जो आगे चलकर बजट बन गया। इसी के चलते बजट चमड़े के बैग में ही लेकर आया जाता था और संसद के पटल पर रखा जाता था। (Photo: Indian Express) -
किस देश में हुई शुरुआत
सबसे पहले बजट की शुरुआत ब्रिटेन में हुई थी। वर्ष 1760 के शुरू में राजकोष के चांसलर ने प्रत्येक वित्तीय वर्ष की शुरुआत में संसद में राष्ट्रीय बजट पेश करना शुरू किया था। (Photo: Indian Express) -
भारत का पहला बजट और किसने पेश किया था?
भारत में पहली बार बजट ब्रिटिश काल में 7 अप्रैल 1860 को पेश किया गया था। भारत में ब्रिटिश सरकार में वित्त मंत्री जेम्स विल्सन ने बजट पेश किया था। (Photo: Indian Express) -
आजाद भारत का पहला बजट
आजाद भारत का पहला बजट साल 1947 (26 नवंबर) को तत्कालीन वित्त मंत्री आरके शटमुखम चेट्टी ने पेश किया था जो बिना किसी टैक्स प्रपोजल के था। उस दौरान बजट के कुल राजस्व का अनुमान 171.15 करोड़ रुपये था। वहीं, राजकोषीय घाटा करीब 26.24 करोड़ रुपये था। वर्ष के लिए कुल खर्च का अनुमान 197.29 करोड़ रुपये था। (Photo: Indian Express) -
सबसे छोटा बजट
भारत का सबसे छोटा बजट वित्त मंत्री हीरूभाई मूलजीभाई पटेल ने वर्ष 1977 में पेश किया था जो केवल 800 शब्दों का था। (Photo: Indian Express) -
सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम है जिन्होंने कुल 10 बार देश का बजट पेश किया था। (Photo: Indian Express) -
वो प्रधानमंत्री जो पेश कर चुके हैं बजट
आजादी के बाद भारत का आम बजट हमेशा ही सरकार में वित्त मंत्री द्वारा पेश किया जाता रहा। लेकिन तीन बार ऐसे मौके आए जब वित्त मंत्री की जगह देश के प्रधानमंत्रियों ने सांसद में बजट पेश किया। जवाहरलाल नेहरू पहले भारत के प्रधानमंत्री थे जिन्होंने इस पद पर रहते हुए बजट पेश किया था। उनके अलावा इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी बतौर प्रधानमंत्री बजट पेश किया था। (Photo: Indian Express) -
पहले किस भाषा में होता था पेश
वर्ष 1955 तक बजट को सिर्फ अंग्रेजी में पेश किया जाता था। इसके बाद कांग्रेस सरकार ने बजट पेपर्स को हिंदी और अंग्रेजी दोनों में ही प्रिंट करने का फैसला किया। जिसके बाद से इसे हिंदी में भी पेश किया जाने लगा। (Photo: Indian Express) -
जब टूटी 92 साल की परंपरा
पहली बार रेल बजट ब्रिटिश शासन में साल 1924 में पेश किया गया था। इसके बाद से ही लगातार हर साल आम बजट से एक दिन पहले रेल बजट पेश किए जाने की परंपरा चली आ रही थी। लेकिन साल 2017 में केंद्र की मोदी सरकार ने इस 82 साल की पुरानी परंपरा को तोड़ने हुए आम बजट और रेल बजट को एक साथ पेश करने का फैसला किया। (Photo: Indian Express) बजट का अर्थ और कहां से आया ये शब्द, इसका वैज्ञानिक से क्या संबंध है?