-
कुछ लोग सिर्फ फेमस नहीं होते, वो टाइमलेस बन जाते हैं। ऐसे लोग जिनका प्रभाव उनके क्षेत्रों में इतना गहरा होता है कि उनकी यादें और योगदान आज भी हमारी दुनिया को आकार देते हैं। संगीत, खेल, फिल्म और संस्कृति, इन लेजेंड्स ने हर जगह अपनी छाप छोड़ी। चलिए जानते हैं ऐसे लेजेंड्स के बारे में।
-
माइकल जैक्सन
‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन ने म्यूजिक और डांस की दुनिया में क्रांति ला दी। उनके गाने, उनकी स्टेज परफॉर्मेंस, और उनका क्रिएटिव विजन आज भी संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर देता है। उनकी विरासत पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी। (Photo Source: Express Archive) -
ब्रूस ली
मार्शल आर्ट्स और सिनेमा का क्रांतिकारी, ब्रूस ली ने सिर्फ एक्शन फिल्मों को नया आयाम दिया बल्कि उनके थॉट्स और फिलॉसफी ने लोगों को जीवन जीने की अलग प्रेरणा दी। केवल 32 वर्ष की उम्र में उनके अचानक निधन के बावजूद, उनकी कला और मिडिया पर प्रभाव आज भी अनमोल है। (Photo Source: Express Archive) -
डिएगो मैराडोना
फुटबॉल के जीनियस, डिएगो मैराडोना ने खेल की दुनिया में अमेजिंग स्किल्स दिखाया और कई खिलाड़ियों को प्रेरित किया। उनके पास खेल की वह मैजिकल एबिलिटी थी जो इतिहास में अमिट रही। (Photo Source: Express Archive) -
हीथ लेजर
अद्भुत एक्टर हीथ लेजर अपने रोल्स में डीप चेंज और डेडिकेशन के लिए याद किए जाते हैं। उन्होंने अपने किरदारों में जान डाल दी थी। उनका जॉकर का किरदार आज भी सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रभावशाली विलेन में गिना जाता है। (Still From Film) -
कोबे ब्रायंट
बास्केटबॉल के लेजेंड, कोबे ब्रायंट ने ‘मम्बा मेंटलिटी’ के थ्योरी से खिलाड़ियों को प्रेरित किया। उनकी अचानक मृत्यु ने दुनिया को दुखी किया, लेकिन उनकी हार्ड वर्क, डेडिकेशन और खेल के प्रति जुनून आज भी युवा खिलाड़ियों के लिए आदर्श हैं। (Photo Source: Express Archive) -
मुहम्मद अली
बॉक्सिंग के चैम्पियन और कल्चरल आइकॉन मुहम्मद अली ने सेल्फ कॉन्फिडेंस, साहस और सोशल एक्टिविज्म के माध्यम से खेल और समाज में नई मिसाल कायम की। उनकी कहानी आज भी युवा खिलाड़ियों और नेताओं को प्रेरित करती है। (Photo Source: Express Archive) -
प्रिंसेस डायना
सक्सेसफुल और मॉडर्न रॉयल्टी की मिसाल, प्रिंसेस डायना का नाम ह्यूमैनिटी, करुणा, और काइंडनेस के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनका ह्यूमैनिटेरियन अप्रोच और सर्विस वर्क लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहेगा। (Photo Source: Express Archive) -
रॉबिन विलियम्स
कॉमेडी और एक्टिंग के अद्भुत कलाकार, रॉबिन विलियम्स ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान और दिल में इमोशन्स का संगम भर दिया। उनकी कॉमिक टाइमिंग और सेंसिटिव एक्टिंग हमेशा याद रहेगा। (Photo Source: Express Archive)
(यह भी पढ़ें: छुपे हुए रहस्य और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट, ये हॉरर फिल्में सिर्फ डराती नहीं, बल्कि दिमाग को भी घुमा देती हैं)