-
आजकल ज्यादातर लोग घर में पौधे सिर्फ सजावट के लिए रखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो बिना शोर किए आपके घर के माहौल को ज्यादा स्वस्थ बना देते हैं? ये पौधे न सिर्फ हवा को साफ करते हैं, बल्कि आपकी नींद, स्किन और मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर डालते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 7 पौधों के बारे में जो आपके घर को अंदर से बेहतर बनाते हैं-
(Photo Source: Unsplash) -
एलोवेरा (Aloe Vera)
एलोवेरा सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि प्राकृतिक दवा की तरह काम करता है। इसके जेल का इस्तेमाल जलने, कटने या स्किन इरिटेशन को शांत करने के लिए किया जाता है। इसे घर में रखना हेल्थ और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद है। (Photo Source: Pexels) -
पुदीना (Mint)
पुदीना सिर्फ खाने में ही नहीं, बल्कि घर के लिए भी फायदेमंद है। पुदीना अपने तेज सुगंध के कारण मच्छरों और कीड़ों को दूर रखने में मदद करता है। इसके अलावा, इसे आप रोजमर्रा की चाय और खाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। (Photo Source: Unsplash) -
लैवेंडर (Lavender)
लैवेंडर की खुशबू बहुत ही सुकून देने वाली होती है। कई रिसर्च में पाया गया है कि यह तनाव कम करने और बेहतर नींद लाने में मदद कर सकता है। इसे बेडरूम में रखना अच्छा विकल्प हो सकता है। (Photo Source: Unsplash) -
स्पाइडर प्लांट (Spider Plant)
यह एक बहुत ही आसान और कम देखभाल वाला पौधा है। स्पाइडर प्लांट घर के अंदर मौजूद हानिकारक केमिकल्स जैसे फॉर्मल्डिहाइड को कम करने में मदद करता है, जिससे हवा ज्यादा साफ रहती है। (Photo Source: Unsplash) -
पीस लिली (Peace Lily)
पीस लिली हवा में मौजूद फफूंदी (mold spores) को कम करने में मदद करती है। साथ ही यह हवा में नमी बढ़ाती है, जिससे सूखी त्वचा, गले और नाक की समस्या कम हो सकती है। (Photo Source: Unsplash) -
स्नेक प्लांट (Snake Plant)
स्नेक प्लांट की खासियत यह है कि यह रात के समय भी ऑक्सीजन छोड़ता है। यही कारण है कि इसे बेडरूम में रखना बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह आपकी नींद की गुणवत्ता सुधारने में मदद कर सकता है। (Photo Source: Pexels) -
एरेका पाम (Areca Palm)
एरेका पाम एक प्राकृतिक ह्यूमिडिफायर की तरह काम करता है। यह हवा में नमी बढ़ाता है, जिससे त्वचा, गले और नाक की ड्राईनेस की समस्या कम होती है। (Photo Source: Unsplash)
(यह भी पढ़ें: रिसर्च में खुलासा: ये खुशबू बढ़ाती हैं याददाश्त और एकाग्रता, बदलते हैं आपका मूड)