मनोज तिवारी से रितिक तक: लाख कोशिशों के बाद भी नहीं टाल पाए थे तलाक, पत्नी से हुए अलग
- 1 / 6
हिंदू धर्म में शादी को सात जन्मों का बंधन माना जाता है। हालांकि ऐसा हो ये जरूरी नहीं है। रोज हजारों लोगों के तलाक होते हैं। कोई मजबूरी में तलाक लेता है तो कोई परेशान होकर। कई फिल्मी सितारे भी हैं जिनका तलाक हुआ। कुछ को तो ना चाहते हुए भी अपनी पत्नी से अलग होना पड़ा। आइए जानें किन-किन फिल्मी सेलेब्स का नाम ऐसे लोगों में हैं शुमार:
- 2 / 6
रितिक रौशन ने साल 2000 में सुजैन खान से शादी की थी। 2014 में दोनों का तलाक हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तलाक की पहल सुजैन की तरफ से हुई थी। रितिक लाख कोशिशों के बाद भी अपना तलाक नहीं टाल पाए थे।
- 3 / 6
हिंदू धर्म में शादी को सात जन्मों का बंधन माना जाता है। हालांकि ऐसा हो ये जरूरी नहीं है। रोज हजारों लोगों के तलाक होते हैं। कोई मजबूरी में तलाक लेता है तो कोई परेशान होकर। कई फिल्मी सितारे भी हैं जिनका तलाक हुआ। कुछ को तो ना चाहते हुए भी अपनी पत्नी से अलग होना पड़ा। आइए जानें किन-किन फिल्मी सेलेब्स का नाम ऐसे लोगों में हैं शुमार:
- 4 / 6
मनोज तिवारी का उनकी पहली पत्नी से साल 2012 में तलाक हुआ था। मनोज तिवारी कई इंटरव्यूज में बता चुके हैं कि वह कभी नहीं चाहते थे कि पत्नी से उनका अलगाव हो। बकौल मनोज तिवारी उनकी तमाम कोशिशों के बाद भी रानी तलाक पर अड़ी रहीं और आखिरकार 2012 में कानूनी तौर पर रिश्ता खत्म कर लिया।
- 5 / 6
बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी और कोंकणा सेन ने साल 2010 में शादी रचाई थी। शादी के पांच साल बाद ही रिश्ते में दरार आने लगी। एक इंटरव्यू में रणवीर शौरी ने बताया था कि उन्होंने अपनी शादी को बचाने की हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन कोंकणा ने मन बना लिया था। आखिराकर 2020 में दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए।
- 6 / 6
बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट ने साल 2014 में सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी। शादी के एक साल बाद ही यानी साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया था। श्वेता का आरोप था कि उनके पति शादीशुदा होते हुए भी एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में है। पुलकित ने भी बहुत कोशिश की कि शादी ना टूटे लेकिन श्वेता ने तलाक का तय कर लिया था।