खुद की फिल्में नहीं देखती हैं M.S. Dhoni: The Untold Story एक्ट्रेस दिशा पाटनी, जानिए क्या है वजह
- 1 / 7
दिशा पाटनी वैसे तो अक्सर टाइगर के साथ लव अफेयर और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं लेकिन इन दिनों वह सलमान खान की फिल्म भारत को लेकर चर्चा में हैं। बता दें दिशा पाटनी इन दिनों सलमान खान की फिल्म भारत की शूटिंग में बिजी हैं। दिशा पहली बार सलमान खान के साथ अभिनय करते दिखाई देंगी। दिशा पाटनी ने बॉलीवुड में बहुत ही कम समय में कुछ ही फिल्मों के जरिए अपनी अहम पहचान बनाई है। उनकी खूबसूरती के किस्से भी कुछ कम नहीं है। दिशा पाटनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें अपनी फिल्म देखने में शर्म आती है। (All Photos-Disha patani Facebook)
- 2 / 7
एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में काम कर चुकीं अदाकारा दिशा का कहना है कि अभिनय के मामले में वह खुद को जज नहीं कर सकती। यहां तक की उन्हें अपनी ही फिल्में देखने में भी शर्म आती है।
- 3 / 7
दिशा ने ऐसी बातें तब बयां की जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी कला में निखार किया है? इस पर दिशा ने जवाब दिया कि वह अभिनय के मामले में खुद को जज नहीं कर सकतीं। वह बहुत शर्मीले स्वभाव की हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कभी अपनी फिल्में बी नहीं देखी हैं।
- 4 / 7
दिशा ने साल 2015 में तेलुगू फिल्म 'लोफर' के साथ अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 2016 में महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में दिखाई दीं। फिल्म में उनकी भूमिका को काफी सराहा गया था।
- 5 / 7
दिशा ने 'कुंग फू योगा' और 'बागी 2' में अभिनय किया। उनकी बाघी 2 को काफी सराहा गया था। अब वह पहली बार 'अली अब्बास जफर द्वारा भारत में सलमान के साथ नजर आएंगी।
- 6 / 7
दिशा पाटनी 'भारत' हिस्सा बनकर खुद को भाग्यशाली मानती हैं। दिशा का कहना है कि लगता है यह भगवान का आशीर्वाद है कि उनके फैंस उन्हें पसंद करते है और भारत में वह कुछ अच्छा और रोचक काम करने जा रही हैं। दिशा का कहना है कि आखिरकार, सब कुछ आपकी कड़ी मेहनत पर निर्भर करता है, इसलिए यदि आप कड़ी मेहनत करते हैं, तो आपके जीवन में सब कुछ ठीक होगा।
- 7 / 7
भारत में दिशा के अलावा फिल्म में सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।