-
सफर को और भी आसान बनाने के लिए सरकार भारत टैक्सी लॉन्च करने जा रही है। भारत टैक्सी दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में चलेगी। इस सर्विस का इस्तेमाल करते हुए जो भी किराया दिया जाएगा वह सीधे ड्राइवर के खाते में जाएगा। (Photo Source: Indian Express)
-
भारत टैक्सी को केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय और नेशनल -गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) ने मिलकर तैयार किया है। इसका किराया भी अन्य कैब के मुकाबले सस्ता होगा। आइए जानते हैं देश में कौन-कौन सी कैब चलती है। (Photo Source: Indian Express)
-
1- ओला
देश के कई बड़े शहरों में ओला का दबदबा है। यह भारत की एक प्रमुख मोबिलिटी और इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी है जो कैब, ऑटो-रिक्शा और बाइक टैक्सी सेवा उपलब्ध कराती है। (Photo Source: Indian Express) -
2- उबर
भारत में ओला की ही तरह उबर कंपनी का भी खूब दबदबा है। यह टैक्सी, ऑटो और बाइक जैसी राइड-शेयरिंग सेवाएं प्रदान करती है। ओला 70 से अधिक देशों में काम करती है। (Photo Source: Indian Express) -
3- रैपीडो
रैपीडो देश के 100 से अधिक प्रमुख शहरों में अपनी बाइक टैक्सी, ऑटो और कैब सेवाएं प्रदान करती है। यह दिल्ली एनसीआर, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और जयपुर जैसे कई अन्य बड़े शहरों में सक्रिय है। (Photo Source: Indian Express) -
4- इनड्राइव (inDrive)
ओला-उबर के अलावा भारत में इनड्राइव भी उपलब्ध है। यह दुनिया के 48 से भी अधिक देशों में सर्विस प्रदान करती है। भारत में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर और कोलकाता जैसे कई और बड़े शहरों में कैब, इंटरसिटी और कूरियर सेवाएं प्रदान करता है। (Photo Source: Indian Express) -
5- मेरू कैब्स
मेरू कैब्स एयरपोर्ट, सिटी राइड्स और आउटस्टेशन ट्रिप के लिए सेवाएं प्रदान करती है। (Photo Source: Indian Express) -
6- कैब बाजार
कैब बाजार मुख्य रूप से आउटस्टेशन, वन-वे और राउंड ट्रिप टैक्सी सेवाएं प्रदान करता है। (Photo Source: Indian Express) -
7- ब्ला ब्ला कार
ब्ला ब्ला कार ऑनलाइन कारपूलिंग सेवा प्रदान करती है। रोज एक लंबी दूरी की सफर करने वालों के लिए यह बेहतर सुविधा है। हालांकि, इसमें एक कार में कई और सवारी भी होती हैं। (Photo Source: Indian Express)