-
गर्मियों का मौसम अपने साथ चिलचिलाती धूप जरूर लाता है, लेकिन प्रकृति हमें इससे राहत देने के लिए कई मीठे और रसीले फलों का खजाना भी देती है। आम, तरबूज और खरबूजे जैसे फलों के अलावा दुनिया में कई ऐसे कम-ज्ञात समर फ्रूट्स भी हैं, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 9 खास फलों के बारे में-
(Photo Source: Pexels) -
सोहांग (Soihang) – भारत
सोहांग बैंगनी-काले रंग की जंगली बेरी है, जो मेघालय के खासी और जयंतिया हिल्स में पाई जाती है। इसका स्वाद हल्का मीठा और खट्टा होता है। इसे ताजा खाने के साथ-साथ जैम बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है। (Photo Source: Unsplash) -
फालसा (Falsa) – भारत/एशिया
गर्मियों में मिलने वाला फालसा गहरे लाल रंग का छोटा फल होता है। इसका स्वाद अंगूर जैसा होता है और यह पानी व विटामिन C से भरपूर होता है। अक्सर इसे चाट मसाले के साथ या जूस के रूप में पिया जाता है। (Photo Source: Unsplash) -
ताड़गोला / आइस एप्पल (Tadgola) – दक्षिण एशिया
ताड़गोला एक पारदर्शी और लीची जैसा दिखने वाला फल है। इसमें हल्की नारियल जैसी मिठास होती है। यह शरीर को ठंडक देता है और पोटैशियम व बी-विटामिन्स से भरपूर होता है। (Photo Source: Freepikh) -
मैंगोस्टीन (Mangosteen) – दक्षिण-पूर्व एशिया
बैंगनी छिलके वाला यह फल अंदर से सफेद और बेहद रसदार होता है। इसका स्वाद मीठा और हल्का खट्टा होता है। यह विटामिन C से भरपूर होने के कारण इम्यूनिटी के लिए अच्छा माना जाता है। (Photo Source: Pexels) -
किवानो (Kiwano / Horned Melon) – अफ्रीका
किवानो एक अनोखा फल है, जिसका बाहरी हिस्सा कांटेदार और नारंगी रंग का होता है। अंदर से यह हरे जेली जैसा होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं। (Photo Source: Unsplash) -
खिरनी (Khirni) – दक्षिण एशिया
खिरनी छोटा गोल फल होता है, जो पकने पर पीला या नारंगी हो जाता है। इसका स्वाद मीठा और हल्का खट्टा होता है। इसे जैम, जेली और पारंपरिक दवाओं में भी इस्तेमाल किया जाता है। (Photo Source: Unsplash) -
शरीफा (Custard Apple) – उष्णकटिबंधीय क्षेत्र
शरीफा का गूदा बेहद क्रीमी और मीठा होता है, जिसका स्वाद वनीला और नाशपाती जैसा लगता है। इसे ताजा खाने के अलावा शेक और डेजर्ट्स में भी इस्तेमाल किया जाता है। (Photo Source: Pexels) -
लैंगसैट / लोटका (Longsat) – दक्षिण-पूर्व एशिया व भारत
यह फल देखने में लीची जैसा होता है और इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है। इसे सिरप और पारंपरिक औषधियों में भी उपयोग किया जाता है। (Photo Source: Unsplash) -
कैमू कैमू (Camu Camu) – अमेजन बेसिन
कैमू कैमू चेरी जैसा छोटा फल है, जो विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: क्या आपका दूध है शुद्ध, घर बैठे करें मिलावट की पहचान, जानिए 6 आसान टेस्ट)