-
कई जानवर ऐसे हैं, जिन्हें बांस खाना काफी पसंद करते हैं। ऐसे जानवरों में सबसे पहले लोगों के दिमाग में गोल-मटोल विशाल पांडा की तस्वीर आती है। लेकिन इसके अलावा भी एक और जानवर है, जिसने बांस जैसे मुश्किल भोजन को खाने के लिए खुद को ढाल लिया है। इसे ईस्टर्न लेसर बैम्बू लेमूर कहा जाता है। इसके अलावा इसे ग्रे बैम्बू लेमूर, ग्रे जेंटल लेमूर या महाजंगा लेमूर के नाम से भी जाना जाता है। (Photo Source: Pexels)
-
ईस्टर्न लेसर बैम्बू लेमूर मेडागास्कर का मूल निवासी है, जो बांस के जंगलों में अधिक समय बिताता है। बांस की कोपलें, पत्तियां और तने इनका मुख्य भोजन हैं। कुछ मौसमों में उनके भोजन का बड़ा हिस्सा बांस ही होता है, जिसके चलते यह लेमूर दुनिया में बांस पर सबसे ज्यादा निर्भर रहने वाले जानवरों में से एक हैं। (Photo Source: Pexels)
-
इसकी खासियत इसलिए हैरान करने वाली है क्योंकि बांस की रासायनिक संरचना आसान नहीं होती है। बांस की कई प्रजातियों में सायनोजेनिक यौगिक पाए जाते हैं, जो शरीर में जहरीला सायनाइड छोड़ सकते हैं। ज्यादातर जानवरों के लिए यह गंभीर समस्या हो सकती है। लेकिन बैम्बू लेमूर समय के साथ इस मुश्किल भोजन को खाने और उसके जहरीले प्रभाव को सहन करने के लिए खुद को ढाल चुके हैं। (Photo Source: Pexels)
-
वैज्ञानिक लंबे समय से यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि बैम्बू लेमूर ऐसे पौधे पर कैसे जीवित रहते हैं, जो पोषण से भरपूर होने के साथ-साथ उनके लिए खतरनाक भी हो सकता है। माना जाता है कि उनके पाचन तंत्र में ऐसे विशेष बदलाव हुए हैं, जो बांस में मौजूद रासायनिक तत्वों से निपटने में मदद करते हैं। इसी के चलते वे ऐसा भोजन खा पाते हैं, जो कई दूसरे जानवरों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। (Photo Source: Pexels)
-
बैम्बू लेमूर और विशाल पांडा एक-दूसरे से काफी अलग हैं, लेकिन दोनों के भोजन में समानता है। हालांकि, ईस्टर्न लेसर बैम्बू लेमूर एक दुर्लभ प्रजाति है और इसके सामने कई गंभीर खतरे हैं। इनमें जंगलों की कटाई के कारण प्राकृतिक आवास का खत्म होना सबसे बड़ा खतरा है। खासकर तब, जब बांस के जंगलों को काटा या खराब किया जाता है। (Photo Source: Pexels)
-
प्राकृतिक आवास और भोजन के स्रोत कम होने से यह प्रजाति और भी ज्यादा खतरे में पड़ जाती है। यह लेमूर बांस पर काफी हद तक निर्भर है। इसलिए इसके लिए दूसरे भोजन की ओर आसानी से जाना या बदले हुए वातावरण में रहना मुश्किल होता है। यही वजह है कि जंगलों में इस प्रजाति को बचाए रखने के लिए संरक्षण के प्रयास बेहद जरूरी हैं। (Photo Source: Pexels)
-
ईस्टर्न लेसर बैम्बू लेमूर जैसे जानवर बताते हैं कि प्रकृति और विकास कितने अनोखे तरीके अपना सकते हैं। दुनिया के सबसे अनोखे वन्यजीव क्षेत्रों में शामिल मेडागास्कर में इस छोटे से लेमूर ने ऐसे भोजन पर जीने का तरीका खोजा, जिसे कई दूसरे जानवर खाने से बचते हैं। (Photo Source: Pexels)
-
यह हमें याद दिलाता है कि प्रकृति एक ही समस्या का समाधान अलग-अलग तरीकों से कर सकती है। चीन में रहने वाला एक भूाल यानी पांडा और मेडागास्कर का एक छोटा लेमूर, देखने में भले ही एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, लेकिन दोनों ने अपना जीवन बांस के इर्दगिर्द ढाल दिया है। (Photo Source: Pexels)
यह भी पढ़ें: धरती के 8 अनोखे जानवर, कुछ समय के लिए रोक सकती हैं अपनी प्रेग्नेंसी