• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

Newsletters
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • ई-पेपर
  • मुद्दा समझें
  • विचार
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • वीडियो
  • आज की ताजा खबर
  • राम मंदिर
  • IND vs ENG LIVE
  • CJP Protest
  • सही हिंदी
  • लाइव स्कोर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. ashwani kumar influenced by an actor former law minister came into law

दस पुश्‍तों में कोई वकील नहीं था, एक अभ‍िनेता से प्रभाव‍ित होकर वकालत में आए थे पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार

अश्विनी कुमार भारतीय राजनीति के चर्चित नाम हैं। अश्विनी कुमार मनमोहन सिंह की सरकार में कानून मंत्री रह चुके हैं। कांग्रेस के शासन काल में उन्होंने और भी कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली थी।

By: Suneet Kumar Singh
Updated: July 19, 2023 17:24 IST
हमें फॉलो करें
  • Ashwani Kumar
    1/9

    अश्विनी कुमार भारतीय राजनीति के चर्चित नाम हैं। अश्विनी कुमार मनमोहन सिंह की सरकार में कानून मंत्री रह चुके हैं। कांग्रेस के शासन काल में उन्होंने और भी कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली थी। 1990 में वह चंद्रशेखर सरकार के द्वारा अड‍िशनल सॉल‍िस‍िटर जनरल भी बनाए गए थे। कुमार के खानदान में कोई वकील नहीं था। जनसत्‍ता.कॉम के कार्यक्रम ”बेबाक” में उन्‍होंनेे बताया- मेरे खानदान में दस पुश्‍तों तक कोई वकील नहीं था, लेक‍िन पर्दे पर अशोक कुमार को वकील का क‍िरदार न‍िभाता देख मैं इतना प्रभाव‍ित हो गया क‍ि वकालत को पेशा बनाने का फैसला कर ल‍िया। (Photo: PTI)

  • 2/9

    अश्विनी कुमार जाने-माने वकील भी हैं। वह राजनीति के साथ ही वकालत में भी सालों से सक्रिय हैं। करीब 50 सालों तक कांग्रेस में रहने के बाद अश्विनी कुमार ने साल 2022 में पार्टी से खुद को अलग कर लिया था। आजकल वह वकालत में ही खूब सक्र‍िय हैं। (Photo: Ashwani Kumar twitter)

  • 3/9

    मूल रूप से पंजाब में गुरदासपुर के रहने वाले अश्विनी कुमार फिल्मों के भी काफी शौकीन हैं। कई फिल्म अभिनेताओं के साथ उनके अच्छे संबंध रहे हैं। (Photo: Ashwani Kumar twitter)

  • 4/9

    जनसत्ता.कॉम के खास कार्यक्रम ‘बेबाक’ में संपादक विजय कुमार झा के साथ बातचीत में अश्विनी कुमार ने बताया कि उनके पसंदीदा अभिनेता हमेशा से अशोक कुमार रहे। (Photo: PTI)

  • 5/9

    अश्विनी कुमार ने बताया कि अशोक कुमार के अभ‍िनय (बतौर वकील) से प्रभाव‍ित होकर ही उन्होंने वकील बनने का सोचा और वकालत के पेशे में आए। अशोक कुमार ने कई फ‍िल्‍मों में वकील का रोल क‍िया था। (Photo: PTI)

  • 6/9

    बता दें कि अशोक कुमार ने वकालत की पढ़ाई भी की थी। हालांकि वकालत की जगह अशोक कुमार ने सिनेमा को करियर के तौर पर चुना। (Photo: Ashwani Kumar twitter)

  • 7/9

    दिवंगत अभिनेता देव आनंद से भी अश्विनी कुमार के पारिवारिक संबंध रहे। दरअसल देव आनंद का परिवार भी गुरदासपुर से था। देव आनंद के बड़े भाई मनमोहन आनंद और अश्विनी कुमार के पिता के बीच दोस्ती थी। दोनों राजनीत‍िक प्रत‍िद्वंद्वी भी थे। (Photo: Ashwani Kumar twitter)

  • 8/9

    अभ‍िनेता देव आनंद के बड़े भाई मनमोहन आनंद गुरदासपुर में अश्‍व‍िनी कुमार के प‍िता के ख‍िलाफ अक्‍सर चुनाव लड़ा करते थे। कुमार के प‍िता कांग्रेस के बड़े नेता थे। वह पंजाब सरकार में मंत्री भी रहे थे। (Photo: Ashwani Kumar twitter)

  • 9/9

    अश्विनी कुमार पढ़ने-लिखने का भी शौक रखते हैं। उर्दू भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखने वाले अश्विनी कुमार ने कई किताबें लिखी हैं। इसमें ‘एहसास-ओ-इज़हार’ काफी चर्चित है। (Photo: PTI)

TOPICS
Congress
अपडेट
IND vs ENG: शुभमन गिल बीच मैच गए मैदान से बाहर, 80 रन बनाकर हुए रिटायर्ड हर्ट; बर्मिंघम ODI में भारत को झटका
होर्मुज पर 20% टैरिफ लगाने से पीछे हटे अमेरिकी राष्ट्रपति, ट्रंप बोले- अब निवेश और व्यापार समझौते होंगे
‘पूर्व CJI गवई और मैं अंदाज अपना-अपना के अमर-प्रेम थे’, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ बोले- वे यादगार दिन थे
मुझे शक था वह मुझे छोड़कर चला जाएगा, 9 बच्चों की मां ने क्यों की पति की हत्या? पुलिस ने बताई पूरी कहानी
‘PM मोदी ने यूक्रेन पर न्यूक्लियर हमला करने से पुतिन को रोका’, पोलैंड के मंत्री का दावा
यूपी में पर्यावरण क्रांति: 2017 से अब तक रोपे गए 280 करोड़ से अधिक पौधे, आंकड़े देख हर कोई हैरान
IND vs ENG: रोहित-विराट दोनों फ्लॉप, पहले वनडे में ‘RoKo’ फैंस को मिली निराशा; टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
‘बैक वालों ने मुंह पर दरवाजा बंद कर दिया…’ नेत्रहीन पति और 5 बच्चों की मां की बेबसी से भावुक हुआ झारखंड
फारस की खाड़ी में फंसे भारत के 7 जहाज, फिलहाल बाहर निकलने की कोई योजना नहीं
बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड कब होगा जारी? यहा देखें संभावित तारीख और डाउनलोड करने का तरीका
2500 करोड़ की दौलत, महल जैसा घर… देखिए राम चरण-उपासना के लग्जरी आशियाने की झलक
फोटो गैलरी
7 Photos
किन लोगों के लिए फायेमंद होता है अधोमुख श्वानास, जानें करने का सही तरीका और समय
4 hours agoJuly 14, 2026
7 Photos
चाणक्य नीति: जीवन में चाहते हैं सुख-शांति, तो इन 3 चाहतों पर रखें काबू
4 hours agoJuly 14, 2026
9 Photos
कौन हैं बचपन में तंगी झेलने वाली एक्ट्रेस भाग्‍यश्री बोरसे, 3 साल और 7 फिल्में, दो के लिए मिला अवॉर्ड
5 hours agoJuly 14, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ई-पेपर
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
    • आईपीएल 2026
  • राज्य
  • व्यापार
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • विचार
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राशिफल
  • शॉर्ट्स
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US