-
टेक दुनिया की दिग्गज कंपनी Apple Inc. ने 21 अप्रैल 2026 को एक बड़ा ऐलान करते हुए जॉन टर्नस को अपना अगला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। वह 1 सितंबर 2026 से यह जिम्मेदारी संभालेंगे और मौजूदा CEO टिम कुक उनकी जगह लेंगे। यह बदलाव कंपनी के लिए एक नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है। (Photo Source: Apple)
-
कौन हैं जॉन टर्नस?
जॉन टर्नस एक अनुभवी इंजीनियर और टेक लीडर हैं, जो पिछले 25 वर्षों से एप्पल के साथ जुड़े हुए हैं। फिलहाल वह कंपनी में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (हार्डवेयर इंजीनियरिंग) के पद पर कार्यरत हैं। 1975 में जन्मे जॉन टर्न्स ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री प्राप्त की है। (Photo Source: Apple) -
अपने करियर की शुरुआत उन्होंने वर्चुअल रिसर्च सिस्टम में इंजीनियर के तौर पर की, जहां वे वर्चुअल रियलिटी हेडसेट्स पर काम करते थे। उन्होंने 2001 में एप्पल जॉइन किया था। उन्होंने एप्पल के लगभग हर बड़े हार्डवेयर प्रोडक्ट पर काम किया है। (Photo Source: Apple)
-
एप्पल में उनका योगदान
टर्नस एप्पल के उन चुनिंदा नेताओं में हैं जिन्होंने कंपनी के प्रमुख प्रोडक्ट्स के विकास में अहम भूमिका निभाई है। उनकी देखरेख में आईफोन, मेक, आईपैड, एप्पल वॉच, एयरपॉड्स, और एप्पल विजन प्रो जैसे प्रमुख प्रोडक्ट्स विकसित हुए हैं। वह एप्पल के हार्डवेयर डिवीजन के प्रमुख हैं और प्रोडक्ट डिजाइन से लेकर इंजीनियरिंग तक की पूरी जिम्मेदारी संभालते रहे हैं। (Photo Source: Apple) -
टिम कुक के बाद नई जिम्मेदारी
टिम कुक ने 2011 में स्टीव जॉब्स के बाद CEO पद संभाला था और उनके नेतृत्व में एप्पल दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल हो गया। अब कुक CEO पद छोड़कर एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे और कंपनी से जुड़े रहेंगे। (Photo Source: Apple) -
क्यों खास है यह बदलाव?
टर्नस का बैकग्राउंड कुक से काफी अलग है। जहां कुक सप्लाई चेन और ऑपरेशंस के एक्सपर्ट हैं, वहीं टर्नस प्रोडक्ट और हार्डवेयर इनोवेशन के एक्सपर्ट हैं। इससे संकेत मिलते हैं कि आने वाले समय में एप्पल हार्डवेयर और नई टेक्नोलॉजी (खासतौर पर AI) पर ज्यादा फोकस कर सकता है। (Photo Source: Apple) -
AI और भविष्य की चुनौती
आज टेक इंडस्ट्री तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ओर बढ़ रही है। गूगल और ओपनएआई जैसी कंपनियां इस क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में टर्नस के सामने एप्पल के प्रोडक्ट्स में मजबूत AI फीचर्स जोड़ना, आईफोन और सिरी को और स्मार्ट बनाना, बाहरी साझेदारियों के बजाय इन-हाउस टेक्नोलॉजी विकसित करना सबसे बड़ी चुनौती होगी। (Photo Source: Apple) -
निजी जीवन
जॉन टर्नस अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं। उनके परिवार या शादी को लेकर सार्वजनिक जानकारी बहुत कम है, और उनका लिंक्डइन प्रोफाइल भी काफी सीमित जानकारी देता है। (Photo Source: Apple)
(यह भी पढ़ें: मर्सिडीज से बीएमडब्लू तक, सालों से देख रहे हैं ये लोगो, अब जानिए इनका असली मतलब)