-
इंसान हो या जानवर, प्रकृति में कमजोरी के लिए जगह बहुत कम है। जंगल और वन्य दुनिया में कई जीवों को क्षेत्र, साथी या अस्तित्व के लिए ऐसी लड़ाइयां लड़नी पड़ती हैं, जो कभी-कभी मौत पर जाकर खत्म होती हैं। ये संघर्ष सिर्फ दो जानवरों के बीच की लड़ाई नहीं होते, बल्कि पूरे इकोसिस्टम, सोशल स्ट्रक्चर और वोल्यूशन को आकार देते हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ जीवों के बारे में, जिनकी लड़ाइयां बेहद खतरनाक हो सकती हैं:
(Photos Source: Pexels) -
दरियाई घोड़ा (Hippo)
National Geographic के अनुसार, दरियाई घोड़े दुनिया के सबसे अधिक क्षेत्रीय (territorial) जानवरों में से एक हैं। वे अपने विशाल जबड़ों और तेज दांतों से दुश्मन पर हमला करते हैं। उनकी काटने की शक्ति इतनी अधिक होती है कि वे हड्डियां तक तोड़ सकते हैं। क्षेत्रीय विवादों में ये लड़ाइयां अक्सर जानलेवा होती हैं। (Photo Source: Pexels) -
चींटियां (Ants)
Scientific American में पब्लिश्ड आर्टिकल में वैज्ञानिक Mark W. Moffett ने बताया कि कुछ चींटी प्रजातियां पूरी कॉलोनी के साथ युद्ध करती हैं। इन लड़ाइयों में हजारों चींटियां मर सकती हैं। ये युद्ध कई दिनों तक चलते हैं और इसका उद्देश्य क्षेत्र और संसाधनों पर कब्जा करना होता है। (Photo Source: Pexels) -
हिरण (Deer)
Mississippi State University के Deer & Deer Antler Management Lab के अनुसार, प्रजनन (mating) के मौसम में नर हिरण अपने सींगों से जोरदार टक्कर करते हैं। ये लड़ाइयां केवल ताकत दिखाने के लिए नहीं होतीं, कई बार इनमें गंभीर चोटें लगती हैं, हड्डियां टूटती हैं और कभी-कभी अपोनेंट की मौत भी हो जाती है। विजेता को मादा और क्षेत्र पर अधिकार मिलता है। (Photo Source: Pexels) -
बाज (Eagles)
University of Tennessee के wildlife ecologist David Buehler के अनुसार, बाज अपने पंजों को आपस में फंसा कर हवा में घूमते हुए लड़ते हैं। ये aerial battles क्षेत्र और साथी के लिए होती हैं। कभी-कभी ये पक्षी जमीन पर गिर जाते हैं, जिससे गंभीर चोट या मौत हो सकती है। (Photo Source: Pexels) -
बाघ (Tiger)
ResearchGate पर प्रकाशित अध्ययनों और वैज्ञानिकों जैसे George Schaller और Mel Sunquist के शोध के अनुसार, नर बाघ अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए बेहद आक्रामक होते हैं। जब कोई दूसरा नर बाघ उनके इलाके में प्रवेश करता है, तो दोनों के बीच हिंसक संघर्ष हो सकता है। इन लड़ाइयों में गंभीर चोटें लगती हैं और कई मामलों में एक बाघ की मौत भी हो जाती है। क्षेत्र पर नियंत्रण का मतलब है भोजन, शिकार और मादा तक पहुंच। (Photo Source: Pexels) -
कंगारू (Kangaroo)
University of Melbourne के Associate Professor Graeme Coulson के अनुसार, नर कंगारू अपने मजबूत पैरों से जोरदार किक और मुक्के मारते हैं। इनकी लड़ाई बॉक्सिंग जैसी दिखती है, लेकिन इसमें गंभीर चोटें लग सकती हैं और कभी-कभी अपोनेंट की मौत भी हो जाती है। (Photo Source: Pexels) -
शेर (Lion)
तंजानिया के Serengeti National Park में किए गए लॉन्ग टर्म स्टडीज में वैज्ञानिकों जैसे Craig Packer और Anne Pusey ने पाया कि नर शेर झुंड के नेतृत्व के लिए भयंकर लड़ाई करते हैं। हारने वाले शेर को झुंड छोड़ना पड़ता है, जबकि जीतने वाला शेर क्षेत्र और मादा दोनों पर नियंत्रण हासिल कर लेता है। कई बार ये संघर्ष घातक साबित होते हैं। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: इंसानों के बाद सबसे बुद्धिमान जीव कौन है, वैज्ञानिकों की रिसर्च लिस्ट में शामिल हैं ये जानवर)