अपने ससुर को पिता समान मानती हैं ये 6 अभिनेत्रियां, शेयर करती हैं कमाल की बॉन्डिंग
- 1 / 7
लड़कियों का हमेशा ख्वाब होता है कि जब भी वह शादी कर अपने ससुराल जाएं तो वहां भी उनके माता पिता की तरह ही प्यार करने वाले सास ससुर मिलें। कई लड़कियां इसमें सफल भी होती हैं। बात अगर अभिनेत्रियों की करें तो ऐसे कई चेहरे हैं जिन्हें अपने पिता के समान ससुर मिले हैं। ये एक्ट्रेसेज अपने ससुर को पिता समान मानते हुए काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। आइए डालते हैं ऐसे ही चंद नामों पर एक नजर(Photos: Social Media):
- 2 / 7
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साल 2018 में शादी रचाई थी। यूं तो जगजीत सिंह भवनानी दीपिका के ससुर हैं लेकिन दोनों के बीच बाप-बेटी जैसा रिश्ता है। दीपिका पादुकोण ये बात एक इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि वह अपने ससुर जगजीत सिंह भवनानी को सगे पिता जैसा मानती हैं।
- 3 / 7
साल 2007 में ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी रचाई थी। अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या ससुर औऱ बहू होने के साथ ही को एक्टर्स भी हैं। दोनों ने एख दूसरे के साथ काम किया है। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग नजर आती है।
- 4 / 7
सोनम कपूर अपने सास ससुर के साथ वेकेशन पर भी जाती हैं। सोनम ने शादी के बाद मीडिया में कहा था कि मैं एक पापा का घर छोड़कर दूसरे पापा के घर आ गई हूं।
- 5 / 7
नेहा धूपिया अपने ससुर बिशन सिंह बेदी को अपना दूसरा पिता मानती हैं। वह अपने ससुर के मान सम्मान का पूरा ख्याल रखती हैं।
- 6 / 7
साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस समांथा रुथ के अपने ससुर नागार्जुन से दोस्तों जैसा रिलेशन है। ससुर से काफी फ्रैंक होने के बावजूद भी समांथा हमेशा उनकी इज्जत का ख्याल रखती हैं।
- 7 / 7
सुजैन खान 2014 में रितिक रौशन से तलाक लेकर अलग हो गईं। हालांकि तलाक के बाद भी सुजैन अपने ससुर राकेश रौशन के काफी करीब हैं। वह आज भी उन्हें अपना पिता समझती हैं औऱ उनकी उतनी ही कद्र करती हैं जितनी पहले किया करती थीं।