अंबानी से अमिताभ तक: मुंबई के सबसे महंगे बंगले हैं इन शख्सियतों की जागीर
- 1 / 8
देश की औद्योगिक राजधानी है मुंबई। यहां लोग बड़े-बड़े सपने लेकर आते हैं और उन्हें सच करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। ऐसे ही बहुत से नाम है जिन्हें मायानगरी मुंबई ने वो सबकुछ दिया जिसकी उन्होंने चाहत की। फिर चाहे वह आमिताभ बच्चन हों..शाहरुख खान हों या फिर अंबानी जैसे उद्योगपति। जितनी चर्चा इनके काम की होती है उतनी ही इनके आलीशान बंगलों की भी। मुकेश अंबानी का एंटीलिया जहां दुनिया के सबसे महंगे घरों में शुमार है वहीं शाहरुख का बंगला भी मुंबई की सबसे महंगी इमारतों में एक है। आइए जानते हैं मुंबई की उन महंगी और आलीशान प्रॉप्रटीज के बारे में जिनकी कीमत जितनी ज्यादा है वो देखने में उससे भी ज्यादा शानदार हैं। मायानगरी की ये वो इमारतें हैं जिन पर अक्सर आए लोगों की नजरें मानो थम सी जाती हैं। (All Pics-Youtube Screengrab)
- 2 / 8
जलसाः बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन असल जिंदगी में भी शहंशाह हैं। बिग बी जिस घर में रहते हैं, वह महलों के राजाओं की तरह है। जहां पर तमाम लग्जरी चीजें मौजूद हैं और अमिताभ ने इस घर को अपने हिसाब से डिजाइन किया है। कभी-कभी अमिताभ बच्चन अपने घर से अपने फैंस का भी अभिवादन करते हैं, जहां उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ जमा होती है। जलसा में बिग भी ने एक मंदिर बनवाया है, जहां पर तमाम देवी देवताओं की मूर्तियां देखने को मिलती हैं। जलसा की कीमत करीब 160 करोड़ रुपए है। जलसा के अलावा अमिताभ बच्चन के 3 बंगले (प्रतीक्षा, जनक, और वत्सा) भी मुंबई में स्थित है। प्रतीक्षा की कीमत 80 करोड़ रुपए है।
- 3 / 8
मन्नतः बी-टाउन में किंग ऑफ रोमांस के नाम से मशहूर शाहरुख खान का बंगला 'मन्नत' काफी लोकप्रिय है। बांद्रा में स्थित 'मन्नत' के पास हमेशा ही किंग के फैंस की भीड़ देखने को मिलती है। यहां आए कई फैंस आते हैं मन्नत की नेमप्लेट के सामने भी तस्वीरें लेते हैं। उनके रॉयल बंगले की कीमत 200 करोड़ रुपए बताई जाती है।
- 4 / 8
एंटीलियाःरिलाइंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर शख्स हैं। उनके बंगले का नाम एंटीलिया है। अंबानी ने अपने घर का नाम 'एंटीलिया' अटलांटिक महासागर के एक पौराणिक द्वीप के नाम पर रखा है। 27 मंजिला इस इमारत में 168 कारों के लिए पार्किंग, एक स्वास्थ्य स्पा, तमा तरह के स्विमिंग पूल, एक योग स्टूडियो, 9 लिफ्ट और तीन हेलीपैड छत स्थित हैं। इसे शिकागो स्थित आर्किटेक्ट पर्किन्स और विल द्वारा डिजाइन किया गया था। 400,000 वर्ग फुट ऊंचाई वाली इमारत मुंबई में स्थित है। इस घर को कुछ ऐसे डिजाइन किया गया है कि यह भूकंप का सामना भी कर सकती है। इस बंगले की कीमत 10 से 12 हजार करोड़ रुपए बताई जाती है। इस घर में 168 कारों के लिए 7 मंजिला गैराज है।
- 5 / 8
साउथ मुंबई में सी ब्रीच कैंडी सबसे महंगी प्रोपर्टी में से एक है। यह घर है देश के Raymond group के मालिक जाने-माने उद्योगपति गौतम सिंघानिया का। म्यूजियम की तरह दिखने वाले इस घर में स्वीमिंग पूल, पर्सनल स्पा, जिम और 1 हेलीपैड रूफ है।
- 6 / 8
Yes बैंक के सीइओ राणा कपूर भी देश के जाने-माने व्यापारियों में से एक हैं। उनका बंगला मुबंई के टोनी अल्टामाइंट रोड पर स्थित है। इस बंगले की कीमत करीब 120 करोड़ रुपए बताई जाती है। कपूर का बंगला 14,800 वर्ग फीट में फैला हुआ है।
- 7 / 8
टाटा ग्रुप के मालिक रतन टाटा का बंगला भी सबसे मंहगें घरों की लिस्ट में आता है। 125-150 करोड़ रुपए की कीमत वाला रतन टाटा का यह बंगला मुंबई के कोलाबा में स्थित है। करीब 13,350 वर्ग फीट में फैला हुआ यह 3 मंजिला घर सबसे शानदार और खास घरो में से है। मुंबई आने वाले पर्यटकों की नजरें इसे देखते ही थम सी जाती हैं। बंगले के अंदर स्वीमिंग पूल, थियेटर के आलावा तमाम तरह की सुविधाएं हैं।
- 8 / 8
मुंबई के पाली हिल में मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी और टीना अंबानी का घर स्थित है। यह बंगला भी दुनिया की महंगी इमारतों में से एक है। अनिल अंबानी के बंगले की कीमत 5 हजार करोड़ रुपए बताई जाती है।