‘मैं भूल गया की मेरी बेटियां भी हैं..’, जब राज बब्बर की बात पे फूट-फूटकर रोए थे अमर सिंह
- 1 / 8
Amar Singh Raj Babbar: अमर सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके निजी और राजनीतिक जीवन के कई किस्से आज भी याद किये जाते हैं। अमर सिंह समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओं में शामिल हुआ करते थे। मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) के सबसे करीबी रहे अमर सिंह ने सपा की काया पलटने का काम किया था। बकौल अमर सिंह उन्होंने मुलायम सिंह का साथ देने के चक्कर में कई बार अपने परिवार के साथ भी कंप्रोमाइज करना पड़ा।
- 2 / 8
अमर सिंह एक बार फिल्म अभिनेता से राजनेता बने राज बब्बर की कुछ बातों पर इतना टूट गए कि बुरी तरह रो पड़े थे।
- 3 / 8
नवभारत टाइम्स के मुताबकि पूरा मामला तब का है जब राज बब्बर समाजवादी पार्टी में हुआ करते थे। अमर सिंह उन दिनों पार्टी में नंबर दो की हैसियत रखते थे।
- 4 / 8
एक बार अमर सिंह कुछ पत्रकारों और मित्रों के साथ लखनऊ में सहारा प्रमुख सुब्रत राय के बंगले पर थे। वहां किसी IAS अधिकारी ने उन्हें बताया कि आगरा में राज बब्बर ने उनके बारे में उल्टा-सीधा बोला है।
- 5 / 8
तब राज बब्बर की बातों से अमर सिंह काफी व्यथित हो गए थे। अमर सिंह ने वहां मौजूद अपने कुछ पत्रकार मित्रों से कहा कि मैंने पूरी जिंदगी मुलायम सिंह यादव के साथ समाजवादी पार्टी के लिए लगा दी। मैं खुले दिल से लगा हूं।
- 6 / 8
अमर सिंह ने आगे कहा कि मैं भूल गया कि मेरी भी बच्चियां हैं और वो बड़ी हो गईं हैं। उन्हें पिता का प्यार नहीं पता चल पाया। यह कहते हुए अमर सिंह फूट-फूट कर रोने लगे।
- 7 / 8
बता दें कि वह वैसा दौर था जब राज बब्बर और अमर सिंह के बीच खींंचतान चल रही थी। बाद में राज बब्बर समाजवादी पार्टी से अलग हो गए और कांग्रेस में चले गए।
- 8 / 8
Photos: Agency