‘राजेश खन्ना की तोंद निकलने लगी तो..’, जब अमर सिंह ने डिंपल कपाड़िया के पति पर किया था कमेंट
- 1 / 9
Amar Singh Rajesh Khanna Dimple Kapadia: अमर सिंह राजनीति के साथ ही अपनी मित्रमंडली के लिए भी काफी चर्चित रहे। राजनीति के अलावा दूसरे क्षेत्रों में भी उनके तमाम प्रतिष्ठित मित्र हुआ करते थे। राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया भी अमर सिंह के करीबी दोस्तों में शुमार थीं। डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल (Twinkle Khanna) की शादी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से कराने में अमर सिंह ने काफी अहम भूमिका निभाई थी।
- 2 / 9
राजेश खन्ना अपने जमाने के सुपरस्टार एक्टर थे। लड़कियां उनकी एक झलक के लिए पागल रहती थीं। उनके स्टाइल का जमाना दीवाना था।
- 3 / 9
एक बार अमर सिंह ने राजेश खन्ना के स्टाइल पर कमेंट किया था जो काफी चर्चित हुआ था।
- 4 / 9
दरअसल अमर सिंह साल 2017 में एक अवार्ड शो में शामिल हुए थे। वहां उनसे पूछ लिया गया कि आपकी नजर में स्टाइल क्या है।
- 5 / 9
इस सवाल के जवाब में अमर सिंह ने राजेश खन्ना का उदाहरण देते हुए कहा था कि कोई नामी शख्सियत या फिर सुपरस्टार कुछ भी कर ले वह स्टाइल बन जाता है।
- 6 / 9
अमर सिंह ने अपनी दोस्त डिंपल कपाड़िया के पति राजेश खन्ना का उदाहरण देते हुए कहा था कि जब काका अपने करियर के ढलान पर थे तब भी उनके स्टाइल का जलवा था।
- 7 / 9
अमर सिंह ने बताया कि उन दिनों उनका तोंद निकलने लगा। अपनी तोंद को छिपाने के लिए राजेश खन्ना पैंट के ऊपर कुर्ता पहनने लगे। उनका वह ड्रेसिंग सेंस ट्रेंड बन गया और देश के लोगों ने उसे स्टाइल बना दिया।
- 8 / 9
बता दें कि अमर सिंह के राजेश खन्ना से भी काफी अच्छे संबंध रहे। अपने जीवन के आखिरी दिनों में जब राजेश खन्ना मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे तब अमर सिंह अकसर उनसे मिलने जाया करते थे।
- 9 / 9
Photos: Social Media And Indian Express Archives