जब डिंपल कपाड़िया संग नाचते हुए अमर सिंह ने कहा- आपको देखे बिना नहीं आता था चैन..
- 1 / 8
Amar Singh Dimple Kapadia: अमर सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके कई किस्से आज भी चर्चित हैं। अमर सिंह राजनीति के साथ ही फिल्मी सितारों के साथ अपनी दोस्ती के लिए भी मशहूर थे। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को वह अपना बड़ा भाई माना करते थे। राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की पत्नी और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) के साथ भी अमर सिंह के काफी अच्छे संबंध हैं।
- 2 / 8
जब अमिताभ बच्चन को 'सदी का महानायक' के सम्मान से नवाजा गया था तब अमर सिंह ने अपने दोस्त के लिए पार्टी रखी। इस पार्टी में अमिताभ के साथ काम कर चुकी लगभग हर अभिनेत्री को आमंत्रित किया गया था।
- 3 / 8
अमिताभ बच्चन के साथ अजूबा और मृत्युदाता फिल्म में साथ काम करने वालीें डिंपल कपाड़िया को भी अमर सिंह ने इनवाइट किया था।
- 4 / 8
पार्टी में एक वक्त ऐसा आया जब डिंपल कपाड़िया अमर सिंह के पास आईं और उनसे कहा कि क्या मैं आपके साथ डांस कर सकती हूं। अमर सिंह ने भी तुरंत हामी भर दी और उनके साथ नाचने लगे।
- 5 / 8
नाचते हुए अमर सिंह ने डिंपल कपाड़िया से कहा कि मैं आपसे एक बात कहूंगा तो आप भी हंसेंगी। तब अमर सिंह ने उनसे बताया कि वह उनके इतने बड़े फैन रहे हैं कि उनकी फिल्म बॉबी दिन में चार-पांच बार देख लिया करते थे।
- 6 / 8
अमर सिंह ने डिंपल से अपना हाल बयां करते हुए कहा था कि एक वक्त था जब दिन में आपको 4-5 मर्तबा ना देख लूं तो चैन नहीं आता था।
- 7 / 8
आगे चलकर अमर सिंह ने डिंपल कपाड़िया के साथ एक मलयालम फिल्म भी की। फिल्म का नाम था बॉम्बे मिट्टई।
- 8 / 8
Photos: Indian Express Archive