शादी के सालों बाद भी अजय देवगन की मां को आंटी ही कहती रहीं काजोल, ऐसे हैं सास से संबंध
- 1 / 7
Kajol Ajay Devgan: साल 1998 में काजोल और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की सुपरहिट फिल्म कुछ कुछ होता है रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद काजोल ने अजय देवगन से शादी कर ली थी। शादी के बाद काजोल जब अपने ससुराल पहुंचीं तो वहां उन्हें तालमेल बिठाने में थोड़ी मश्किलों का सामना करना पड़ा था। हालांकि उनकी सास वीणा देवगन हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं। आइए जानते हैं अपनी सास से कैसे हैं काजोल के संबंध:
- 2 / 7
काजोल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी सास उन्हें अपनी बेटी की तरह प्यार करती हैं। ये सिलसिला शादी के बाद पहले दिन से ही जारी है।
- 3 / 7
काजोल के मुताबिक शादी के बाद जब वह पहली बार अपने ससुराल गई थीं तो उन्हें देवगन फैमिली के साथ तालमेल बिठा पाने में परेशानी आई थी।
- 4 / 7
बकौल काजोल शादी के कुछ समय बाद तक उन्हें देवगन परिवार में ढलने में परेशानी आई थी। ऐसा इसलिए हो रहा था क्योंकि उनका नेचर ससुराल के सब लोगों से बेहद अलग था।
- 5 / 7
काजोल ने बताया था कि वह काफी जॉली नेचर, जोर-जोर से हंसने वाली और मस्तीखोर लड़की हैं तो वहीं वहीं दूसरी ओर देवगन परिवार में सभी बेहद शांत और सॉफ्ट स्पोकन वाले लोग थे।
- 6 / 7
काजोल के मुताबिक उनकी सास वीणा देवगन ने उनका साथ हमेशा दिया और जितना हो सके उन्हें उनकी तरह ही रहने दिया और समय के साथ काजोल ससुराल में सबसे घुलमिल गईं। काजोल बताती हैं कि ससुराल में उनकी सास ही उनकी बेस्ट फ्रेंड हैं।
- 7 / 7
काजोल शादी के बाद भी कई सालों तक अपनी सास को आंटी ही पुकारा करती थीं। करीबी काजोल की चुटकी भी लेते कि आंटी क्यों कहती हो। काजोल का बचाव में उनकी सास कहती थीं कि कोई बात नहीं..जिस दिन मां बोलेगी दिल से बोलेगी। अब काजोल सास को मम्मी कहती हैं। (Photos: Social media)