
Akhilesh Yadav Female Team: यूपी में विधानसभा चुनाव (UP Elections 2022) हो रहे हैं। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से अखिलेश यादव और मायावती (Mayawati) तक अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। इस चुनाव में हर लगभग हर पार्टी ने महिलाओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में आइए जानते हैं अखिलेश यादव की टीम में किन महिला नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिली है:

पहला नाम है अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का। वह सपा की पूर्व सांसद हैं। डिंपल यादव का नाम पार्टी की सबसे प्रभावशाली महिला नेता के तौर पर लिया जाता है। डिंपल यादव पिछले विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी सपा की स्टार कैंपेनर हैं।

अगला नाम है राज्यसभा सांसद जया बच्चन का। जया बच्चन सपा की सबसे सीनियर महिला नेता हैं। वह भी पार्टी की स्टार कैंपेनर हैं।

अखिलेश यादव की सपा में जूही सिंह भी चर्चित चेहरा हैं। वह समाजवादी महिला सभा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

सपा के कद्दावर नेता और केंद्र सरकार में मंत्री रहे दिवंगत बेनी प्रसाद वर्मा की पोती श्रेया वर्मा के पास सपा महिला सभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद है।

बसपा से सपा में आ चुके पूर्व सांसद रिजवान जहीर की बेटी जेबा रिजवान सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव हैं।

सपा ने चुनावों से ठीक पहले निधि यादव को सपा महिला सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया। निधि सपा एमएलसी वासुदेव यादव की बेटी हैं।