मशहूर Tiktok स्टार सिया कक्कड़ के सुसाइड से सदमे में फैंस, 16 की उम्र में मौत को लगाया गले
- 1 / 7
Siya Kakkar Suicide: मनोरंजन जगत से गुरुवार को एक और बुरी खबर सामने आई। मशहूर टिकटॉक (Tiktok) स्टार सिया कक्कड़ ने सुसाइड कर लिया है। महज 16 साल की उम्र में ही सिया कक्कड़ ने दुनिया को अलविदा कह दिया। सुसाइड के कारणो का अभी पता नहीं चला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिया कक्कड़ बुधवार रात तक तो काफी खुश थीं। फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने अगली ही सुबह मौत को गले लगा लिया।
- 2 / 7
मूल रूप से पंजाबी परिवार से संबंध रखने वालीं सिया कक्कड़ की फैमिली मुंबई में ही रहती है। सिया का जन्म भी मुंबई में ही हुआ।
- 3 / 7
सिया कक्कड़ ने 16 साल की उम्र में ही TikTok पर काफी पॉपुलारिटी हासिल कर ली थी।
- 4 / 7
सिया कक्कड़ चर्चित गानों पर अनोखे अंदाज में लिपसिंक के लिए मशहूर थीं। सिया टिकटॉक पर फनी वीडियोज भी बनाया करती थीं।
- 5 / 7
Tiktok पर सिया कक्कड़ को 11 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते थे।
- 6 / 7
इंस्टाग्राम पर भी सिया कक्कड़ के लाखों फैंस थे। सिया अकसर अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया में इंटरैक्ट करती रहती थीं।
- 7 / 7
सिया कक्कड़ के सुसाइड की खबर से फैंस सदमे में हैं। सिया के फैंस को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि हमेशा हंसते मुस्कुराते रहने वाली लड़की ने यूं अपनी जान दे दी।