
जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, यूपी विधानसभा चुनाव का माहौल गर्म होता जा रहा है। आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला चरम पर है। एक दल से दूसरे दल में नेताओं के आने जाने का सिलसिला भी रफ्तार में है।

इस चुनाव में कई महिलाएं ऐसी हैं जो अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। आइए डालते हैं उनमें से चंद प्रमुख नामों पर एक नजर:

हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व मंत्री अशोक दीक्षित की बेटी रूपाली फतेहाबाद से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।

रिया शाक्य बीजेपी के टिकट पर बिधूना सीट से चुनाव लड़ रही हैं। बिधूना से सिटिंग विधायक उनके पिता विनय शाक्य अब सपा में हैं।

अदिति सिंह रायबरेली से अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। वह 2017 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा पहुंची थीं। इस बार बीजेपी में हैं।

कैराना विधानसभा सीट से मृगांका सिंह अपने पिता हुकुम सिंह की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। 2017 में उन्हे सपा के नाहिद हसन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।