इन 5 एक्टर्स को पर्दे पर उम्र में बड़ी एक्ट्रेस संग इश्क लड़ाते देख खुश हुए लोग, खूब मिली तारीफ
- 1 / 6
कहते हैं कि प्यार उम्र नहीं देखता। बॉलीवुड की बात करें तो इसके कई सितारे रियल लाइफ से लेकर रील लाइफ तक में इसे सही साबित कर चुके हैं। तमाम ऐसे फिल्म स्टार्स हैं जिन्होंने एक बड़े एज गैप के बाद भी एक दूसरे से पहले इश्क फिर शादी की। पर्दे पर भी कई मर्तबा एक्टर्स अपने से बड़ी उम्र की एक्ट्रेस के साथ मोहब्बत करते नजर आए। इन 'बेमेल' जोड़ियों को खूब पसंद भी किया गया। आइए डालते हैं ऐसी ही कुछ जोड़ियों पर एक नजर:
- 2 / 6
फरहान अख्तर की फिल्म दिल चाहता है में अक्षय खन्ना अपने से उम्र में काफी बड़ी डिम्पल कपाड़िया के इश्क में गिरफ्तार थे। डिम्पल ने तो अक्षय खन्ना के पिता दिवंगत विनोद खन्ना के साथ भी फिल्में की थीं। अक्षय और डिम्पल की जोड़ी और फिल्म दिल चाहता है, दोनों को लोगों का खूब प्यार मिला।
- 3 / 6
फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में अक्षय कुमार रेखा के साथ इश्क करते नजर आए थे। इन दोनों की जोड़ी ने उस समय कई तरह की अफवाहों को भी जन्म दे दिया था। हालांकि पर्दे पर दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया औऱ फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई।
- 4 / 6
रणबीर कपूर ने अपने फिल्मी करियर के शुरुआती दिनों में कोंकर्णा सेन के साथ फिल्म की। फिल्म का नाम थे वेक अप सिंड। इस फिल्म ने कई अवार्ड्स अपने नाम किए। दोनों की जोड़ी ने भी दर्शकों का दिल जीता।
- 5 / 6
अर्जुन कपूर ने आर बाल्की की फिल्म की एंड का में करीना कपूर के साथ ऐसी केमिस्ट्री दिखाई कि वह उनके करियर की अबतक की सबसे उम्दा फिल्म है।
- 6 / 6
रणबीर कपूर अपने से काफी बड़ी ऐश्वर्या राय के साथ ऐ दिल हैं मुश्किल में इश्क फरमा चुके हैं। फिल्म तो कुछ खास नहीं कर पाई लेकिन इन दोनों की जोड़ी आज तक लोगों के जहन में है।