-
एक केंद्र शासित प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। वोटों की गिनती के साथ ही रुझान आने भी शुरू हो गए हैं। तमिलनाडु में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कलाकारों में से एक थलापति विजय परचम लहराते नजर आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) बंपर जीत हासिल करती दिख रही है। ऐसे में आइए जानते हैं उनके परिवार के बारे में: (Photo Source: PTI)
-
1- पिता
थलापति विजय का पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेकर है और उनका जन्म साल 1974 में तमिलनाडु के एक कैथोलिक क्रिश्चियन परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम एस. ए चंद्रशेखर हैं, जो दक्षिण सिनेमा के जाने-मानें फिल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और अभिनेता हैं। मुख्य रूप से उन्होंने तमिल सिनेमा में काम किया है। हालांकि, वह तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने 70 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया है। अभिनेता के पिता ईसाई और मां हिंदू हैं। (Photo Source: S.A. chandrasekhar/FB) -
2- माता
थलापति विजय की मां का नाम शोभा चंद्रशेकर है, जो एक प्लेबैक सिंगर, पटकथा लेखक, फिल्म निर्माता और डायरेक्टर हैं। अभिनेता ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके माता-पिता ने लव मैरिज की थी। (Photo Source: Thalapathy Thamizhaga Vetri Kazhagam/FB) -
3- बहन
थलापति विजय की एक बहन भी थीं जिनका नाम विद्या था, लेकिन उनकी दो साल की ही उम्र में मृत्यु हो गई थी। (Photo Source: Thalapathy Thamizhaga Vetri Kazhagam/FB) -
4- पत्नी (पहली मुलाकात)
साउथ स्टार थलापति विजय ने साल 1999 में 25 अगस्त को संगीता सोर्नालिंगम से शादी की थी, जिनका जन्म श्रीलंका में हुआ और वह एक ब्रिटिश तमिल परिवार से हैं। संगीता के विजय से पहली मुलाकात एक फैन के तौर पर साल 1997 में फिल्म कालमेलम काथिरुप्पेन के सेट पर हुई थी, इसके बाद दोनों की ये मुलाकात दोस्ती में बदली और फिर धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दो साल बाद दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, साल 2025 में उनकी पत्नी तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दे चुकी हैं। (Photo Source: Thalapathy Thamizhaga Vetri Kazhagam/FB) -
5- बच्चे
थलापति विजय और संगीता सोर्नालिंगम के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम जेसन संजय और एक बेटी हैं जिनका नाम दिव्या साशा है। जेसन संजय ने फिल्म सिग्मा से निर्देशक में तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। साथ ही वह अपने पिता के साथ फिल्म वेट्टाइकारन में नजर आ चुके हैं। वहीं, उनकी बेटी दिव्या अभिनेता के साथ फिल्म थेरी में नजर आ चुकी हैं। (Photo Source: Thalapathy Thamizhaga Vetri Kazhagam/FB) -
6- दोस्त
संजीव वेंकट, श्रीमन और श्रीनाथ जैसे अभिनेता विजय थलापति के सबसे करीबी दोस्तों में गिने जाते हैं। यह उनके कॉलेज के समय के दोस्त हैं। इसके साथ ही वह कई फिल्मों में अपने दोस्तों के साथ काम कर चुके हैं। (Photo Source: Thalapathy Thamizhaga Vetri Kazhagam/FB) -
7-अन्य रिश्तेदार
साउथ सिनेमा के प्लेबैक सिंगर एस. एन. सुरेंदर, विजय के मामा हैं। वहीं, अभिनेता और क्रिकेटर विक्रांत उनके कजिन हैं। (Photo Source: Thalapathy Thamizhaga Vetri Kazhagam/FB)
Also Read: पांचों राज्यों के 5 विधानसभा सीटों पर मुख्यमंत्रियों का हाल, देखें कौन किससे आगे