-
भारत के जाने-माने उद्योगपति अनिल अंबानी का मुंबई स्थित लग्जरी घर ‘Abode’ एक बार फिर चर्चा में है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में इस आलीशान संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। (Photo Source: @tinaambaniofficial/instagram)
-
करीब 3,716 करोड़ रुपये की कीमत वाला यह 17 मंजिला इमारत देश के सबसे महंगे प्राइवेट घरों में गिना जाता है और इसमें कई अल्ट्रा मॉडर्न सुविधाएं मौजूद हैं, जो इसे किसी 7-स्टार होटल से कम नहीं बनातीं। (Photo Source: Archidust)
-
मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में स्थित है ‘Abode’
अनिल अंबानी का यह घर पाली हिल, मुंबई के सबसे महंगे और प्रतिष्ठित रेजिडेंशियल एरिया में स्थित है। करीब 66 मीटर ऊंची इस इमारत में कुल 17 मंजिलें हैं और इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 16,000 वर्ग फीट बताया जाता है। इस घर में अनिल अंबानी अपनी मां कोकिलाबेन, पत्नी टीना अंबानी, बेटे जय अनमोल अंबानी, जय अंशुल अंबानी और बहू के साथ रहते हैं। (Photo Source: @tinaambaniofficial/instagram) -
हेलिपैड से लेकर स्विमिंग पूल तक, हर लग्जरी सुविधा मौजूद
‘Abode’ को खास बनाने वाली इसकी प्रीमियम सुविधाएं हैं। इस लग्जरी घर में हेलिपैड की सुविधा है, जिससे सीधे छत पर हेलिकॉप्टर लैंड किया जा सकता है। इसके अलावा घर में एक शानदार स्विमिंग पूल, मॉडर्न जिम और बड़े स्तर का पार्किंग एरिया मौजूद है। (Photo Source: Archidust) -
इतना ही नहीं, घर में एक खास लाउंज भी बनाया गया है, जहां अनिल अंबानी की लग्जरी कारों का कलेक्शन रखा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास Rolls-Royce, Lexus, Porsche, Audi और Mercedes-Benz जैसी महंगी कारें हैं, हालांकि उन्होंने एक ब्रिटिश कोर्ट में दावा किया था कि उनके पास केवल एक कार है। (Photo Source: Archidust)
-
विदेशी डिजाइनरों ने किया है इंटीरियर डिजाइन
‘Abode’ का इंटीरियर विदेशी डिजाइनरों द्वारा तैयार किया गया है। घर की सजावट में ग्लास वर्क, मॉडर्न फर्नीचर और सफेद रंग की थीम का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे बेहद शानदार और प्रीमियम लुक देता है। घर की बालकनी से समुद्र का सुंदर दृश्य दिखाई देता है, जहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा बेहद आकर्षक लगता है। (Photo Source: @tinaambaniofficial/instagram) -
ED जांच और Reliance Communications से जुड़ा मामला
ED की जांच Reliance Communications से जुड़े कथित बैंक लोन फ्रॉड मामले से संबंधित है। एजेंसी के अनुसार, Reliance Communications और उसकी समूह कंपनियों पर घरेलू और विदेशी बैंकों का कुल 40,185 करोड़ रुपये बकाया है। (Photo Source: Archidust) -
ED का कहना है कि पाली हिल स्थित इस संपत्ति को RiseE Trust नामक फैमिली ट्रस्ट में ट्रांसफर किया गया था, ताकि इसे पर्सनल लायबिलिटीज से सुरक्षित रखा जा सके। एजेंसी ने अब तक इस मामले में कुल 15,700 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं। (Photo Source: @tinaambaniofficial/instagram)
-
कभी दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल थे अनिल अंबानी
अनिल अंबानी Reliance Group के चेयरमैन हैं और कभी Forbes की लिस्ट में दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल थे। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में फाइनेंशियल क्राइसिस और लीगल मैटर के कारण उनकी संपत्ति और बिजनेस सिचुएशन पर असर पड़ा है। (Photo Source: Archidust)
(यह भी पढ़ें: ये हैं दुनिया के टॉप 10 महंगे खेल, जिनके लिए बैंक बैलेंस होना चाहिए सुपरस्टार-लेवल)