-
कई बार जो चीजें हमें हल्की और साधारण लगती हैं, उनका असली वजन हमारी कल्पना से कहीं ज्यादा होता है। नेचर, फिजिक्स और इंजीनियरिंग कई बार ऐसा इल्यूजन पैदा करती हैं कि हम किसी वस्तु के आकार या बनावट को देखकर उसके वजन का सही अंदाजा नहीं लगा पाते। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ हैरान करने वाली चीजों के बारे में-
(Photo Source: Pexels) -
ब्लू व्हेल की जीभ
दुनिया के सबसे बड़े जीव ब्लू व्हेल की सिर्फ जीभ का वजन ही करीब 6,000 पाउंड (लगभग 2,700 किलो) होता है। यह वजन एक वयस्क हाथी के बराबर है। यानी केवल जीभ ही अपने आप में एक विशालकाय जानवर जितनी भारी! (Photo Source: Pexels) -
बादल
आसमान में तैरते हल्के-फुल्के बादल भले ही रुई जैसे दिखते हों, लेकिन एक औसत बादल का वजन लगभग 11 लाख पाउंड (करीब 5 लाख किलो) हो सकता है। असल में बादल अनगिनत सूक्ष्म जल-बूंदों से बने होते हैं, जो बड़े क्षेत्र में फैली होने के कारण हल्के लगते हैं। (Photo Source: Pexels) -
आइफिल टावर
अपनी जालीदार और नाजुक संरचना के बावजूद पेरिस का मशहूर एफिल टॉवर करीब 10,100 टन लोहे से बना है। डिजाइन इसे हल्का और आकर्षक दिखाता है, लेकिन असल में यह अत्यंत भारी संरचना है। (Photo Source: Pexels) -
स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी
अमेरिका की पहचान मानी जाने वाली स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का कुल वजन लगभग 4,50,000 पाउंड है। इसमें करीब 2,00,000 पाउंड तांबा और अंदर का मजबूत स्टील फ्रेम शामिल है। बाहर से पतली दिखने वाली यह प्रतिमा असल में बेहद भारी है। (Photo Source: Pexels) -
हाथी का दिमाग
एक हाथी के दिमाग का वजन लगभग 11 पाउंड (करीब 5 किलो) होता है, जो जमीन पर रहने वाले जानवरों में सबसे भारी माना जाता है। तुलना करें तो इंसान का दिमाग औसतन सिर्फ 3 पाउंड (करीब 1.4 किलो) का होता है। (Photo Source: Pexels) -
एक गैलन शहद
एक गैलन (लगभग 3.8 लीटर) शहद का वजन करीब 12 पाउंड होता है, जबकि उतनी ही मात्रा में पानी का वजन करीब 8.3 पाउंड होता है। शहद में मौजूद घनी शर्करा (शुगर) इसकी अधिक घनत्व और वजन का कारण है। (Photo Source: Pexels) -
जिराफ का दिल
जिराफ का दिल लगभग 25 पाउंड (करीब 11 किलो) का होता है और इसकी लंबाई लगभग 2 फीट तक हो सकती है। इतना बड़ा और भारी दिल इसलिए जरूरी है, ताकि वह लंबी गर्दन के ऊपर दिमाग तक खून पहुंचा सके। (Photo Source: Pexels) -
क्यों होता है ऐसा भ्रम?
किसी वस्तु का आकार, बनावट या वह कैसे दिखाई देती है, यह हमेशा उसके असली वजन का सही संकेत नहीं देता। घनत्व (Density), संरचना (Structure), सामग्री (Material), और फैली हुई बनावट (Distribution), ये सभी चीजें मिलकर तय करती हैं कि कोई वस्तु असल में कितनी भारी है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: हेल्दी समझकर खा रहे हैं ये फूड्स, आपकी डेली डाइट में छिपे हैं ये हेल्थ रिस्क, जानिए एक्सपर्ट्स की राय)