-
रिलायंस, सैमसंग से लेकर अमेजन तक, आज इन कंपनियों का कारोबार दुनिया के लगभग हर कोने तक फैला हुआ है। ऑटोमोबाइल, ग्रॉसरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑनलाइन शॉपिंग जैसे कई क्षेत्रों में इनकी मजबूत मौजूदगी है। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि इन दिग्गज कंपनियों ने अपने सफर की शुरुआत बिल्कुल अलग सेक्टर से की थी। किसी ने पेपर मिल के कारोबार से शुरुआत की, तो किसी ने कपड़ा उद्योग में कदम रखा। लेकिन समय के साथ इन कंपनियों ने न सिर्फ अपने बिजनेस का विस्तार किया, बल्कि कई नए सेक्टरों में कदम रखा। आज हाल यह है कि इन्होंने जिस सेक्टर से शुरुआत की उससे कहीं ज्यादा आगे निकल चुके हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी ये दिग्गज कंपनियां हैं। (Photo Source: Indian Express)
-
1- रिलायंस इंडस्ट्रीज
शुरुआत भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की दिग्गज की कंपनियों में से एक रिलायंस इंडस्ट्रीज से करते हैं। धीरूभाई अंबानी ने 1966 में पॉलिएस्टर यार्न और कपड़ों के व्यापार से शुरुआत की थी। लेकिन आज ये कंपनियां पेट्रोकेमिकल्स, रिफाइनिंग, तेल-गैस, टेलीकॉम (जियो), रिटेल, डिजिटल सेवाएं और ग्रीन एनर्जी के लिए जानी जाती हैं। (Photo Source: Indian Express) -
2- सैमसंग
आज पूरी दुनिया के बाजार में अपना दबदबा बनाने वाली टेक कंपनी सैमसंग की शुरुआत एक ग्रॉसरी ट्रेडिंग स्टोर से हुई थी। शुरुआत में यह कंपनी सूखी मछली, नूडल्स और किराना का सामान बेचती थी। लेकिन बाद में कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, स्मार्टफोन, टीवी, घरेलू उपकरण जैसे अन्य सेक्टरों में विस्तार किया। आज सैमसंग दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक है। (Photo Source: Pexels) -
3- अमेजन
आज दुनिया की सबसे बड़ी ई कॉमर्स कंपनी अमेजन की शुरुआत साल 1994 में एक ऑनलाइन बुकस्टोर के रूप में हुई थी। आज यह कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन मार्केटप्लेस और क्लाउड सर्विस देने वाली है। (Photo Source: Indian Express) -
4- नोकिया
यह बहुत ही कम लोगों को पता है कि दुनिया की दिग्गज कंपनियों में से एक नोकिया की शुरुआत साल 1865 में फिनलैंड में एक पेपर मिल के रूप में हुई थी। लेकिन आगे चलकर यह दुनिया की प्रमुख टेलिकॉम और मोबाइल कंपनियों में शामिल हुई। आज नोकिया मोबाइल बनाने के बजाए 5जी नेटवर्क और टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर पर अधिक फोकस कर रही है। मोबाइल फोन के अलावा नोकिया का रबर उत्पादन और केबल निर्माण में भी गहरा दबदबा है। (Photo Source: Pexels) -
5- एलजी
दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड्स में से एक एलजी कभी फेस क्रीम बनाया करती थी। साल 1947 में एलसी ने अपनी शुरुआत कॉस्मेटिक्स और केमिकल्स बनाने वाली कंपनी के रूप में की थी। लेकिन ये कंपनी टीवी, फ्रीज, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स के बारे में जानी जाती है। (Photo Source: LG Global/FB) -
6- महिंद्रा
भारत और दुनिया की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक महिंद्रा ने अपनी शुरुआत स्टील ट्रेडिंग कंपनी के रूप में की थी। कंपनी का फोकस इस्पात के आयात-निर्यात पर था। लेकिन आज ये कंपनी वाहन के अलावा आईटी सेवाएं, रियल एस्टेट, फाइनेंस एंड इंश्योरेंस, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, नवीकरणीय ऊर्जा और कृषि उपकरण भी बना रही है। (Photo Source: Indian Express) -
7- विप्रो
दुनिया की बड़ी आईटी कंपनियों में से एक विप्रो भी है। लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता है कि इस कंपनी की शुरुआत कंप्यूटर या सॉफ्टवेयर से नहीं, बल्कि खाद्य तेल के कारोबार से हुई थी। (Photo Source: Indian Express) Also Read: दुनिया के 7 सबसे छोटे रनवे वाले एयरपोर्ट, जहां लैंडिंग करना किसी चुनौती से कम नहीं