-
वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स ने अपने एक्स अकाउंट पर वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के हवाले से सबसे ज्यादा नापसंद किए जाने वाले 20 देशों की सूची जारी की है। बताते चलें कि यहां नापसंद का अर्थ यह नहीं है कि दुनिया के ज्यादातर लोग किसी देश के आम नागरिकों से नफरत करते हैं। किसी देश की अंतरराष्ट्रीय छवि पर उसकी सरकार की नीतियां, युद्ध, विदेश नीति, मानवाधिकार, राजनीतिक फैसले और दूसरे देशों के साथ रिश्ते भी उसकी ग्लोबल इमेज को प्रभावित करते हैं। इसी आधार पर वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू ने यह सूची तैयार की है। आइए जानते हैं इन देशों के बारे में: (Photo Source: Pexels)
-
1- चीन
दुनिया में सबसे अधिक नापसंद किए जाने वाले देशों की सूची में चीन पहले स्थान पर है। वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के अनुसार चीन की आलोचना उसके सख्त सरकारी नियंत्रण, सेंसरशिप, मानवाधिकारों से जुड़े आरोपों, ताइवान और हांगकांग जैसे मुद्दों तथा उसकी वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक भूमिका को लेकर होती है। (Photo Source: Pexels) -
2- अमेरिका
अमेरिका दुनिया का दूसरा नापसंद किया जाने वाला देश है। यह उसके वैश्विक राजनीति, सैन्य गतिविधियों तथा दूसरे देशों के मामलों में प्रभाव के कारण नापसंद किए जाने वाले देशों की सूची में शामिल किया गया है। (Photo Source: Pexels) -
3- रूस
रूस इस सूची में तीसरे स्थान पर है। इसकी नकारात्मक वैश्विक छवि का सबसे बड़ा कारण यूक्रेन के खिलाफ युद्ध, आक्रामक विदेश नीति और देश के भीतर राजनीतिक एवं लोकतांत्रिक स्वतंत्रताओं पर प्रतिबंधों को माना जाता है। (Photo Source: Pexels) -
4- उत्तर कोरिया
उत्तर कोरिया अपनी तानाशाही व्यवस्था, परमाणु हथियार कार्यक्रम, मिसाइल परीक्षण और मानवाधिकारों की स्थिति के कारण अतंरराष्ट्रीय आलोचना का सामना करता है। इस लिस्ट में यह चौथे स्थान में है। (Photo Source: Pexels) -
5- इजरायल
दुनिया में सबसे नापसंद करने वालों की सूची में इजरायल पांचवें स्थान पर है। उसकी इस छवि पर इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष और गाजा में सैन्य कार्रवाई का सबसे ज्यादा असर पड़ा है। फिलिस्तीनी नागरिकों की स्थिति को लेकर दुनिया के कई देशों में आलोचना हुई है। (Photo Source: Pexels) -
6- पाकिस्तान
पाकिस्तान नापसंद किए जाने वाले देशों में छठवें स्थान पर है। इसकी छवि राजनीतिक अस्थिरता, आतंकवाद, भारत के साथ तनाव और धार्मिक कट्टरपंथ जैसे मुद्दों से प्रभावित रही है। (Photo Source: Pexels) -
7- ईरान
ईरान को मानवाधिकार, महिलाओं की स्वतंत्रता, परमाणु कार्यक्रम और मध्य-पूर्व में उसकी भूमिका जैसे मुद्दों के चलते अंतरराष्ट्रीय आलोचना का सामना करना पड़ता है। (Photo Source: Pexels) -
8- इराक
नापसंद किए जाने वाले देशों की सूची में इराक आठवें स्थान पर है। लंबे समय तक चली हिंसा, सांप्रदायिक संघर्ष और ISIS के चलते इराक की वैश्विस छवि प्रभावित हुई है। (Photo Source: Pexels) -
9- सीरिया
सीरिया लंबे समय से नापसंद किए जाने वाले देशों की सूची में रहा है। 2011 से चल रहे गृहयुद्ध, हिंसा, विस्थापन और मानवीय संकट के कारण इसकी छवि काफी खराब हुई है। (Photo Source: Pexels) -
लिस्ट में ये देश भी शामिल
इसमें भारत 10वें स्थान पर है। इसी तरह क्रमशः ब्रिटेन, जापान, सउदी अरब, जर्मनी, नाइजीरिया, तुर्की, साउथ कोरिया, अफगानिस्तान, फिलीपिंस और इटली जैसे देश नापसंद देशों की सूची में शामिल हैं। (Photo Source: Pexels)
यह भी पढ़ें: दुनिया के वो देश जहां फ्री में होती है पढ़ाई, देखें पूरी लिस्ट