-
आधुनिक युग में कार केवल एक वाहन नहीं बल्कि तकनी, रफ्तार और लग्जरी का प्रतीक बन चुकी हैं। दुनिया की कई मशहूर कार कंपनियां हैं जो काफी पुरानी हैं। कई तो सौ साल से भी पुरानी हैं। आइए जानते हैं किस कार कंपनी की कब स्थापना हुई थी। (Photo Source: Chevrolet/FB)
-
1- फोर्ड
दुनिया की सबसे पुरानी कार कंपनियों में से एक फोर्ड है जिसकी स्थापना साल 1903 में हुई थी। इस अमेरिकी कार कंपनी की स्थापना हेनरी फोर्ड ने की थी। (Photo Source: Ford/FB) -
2- ऑडी
ऑडी जर्मनी की एक प्रमुख लग्जरी कार निर्माता कंपनी है। इसकी स्थापना 1909 में अगस्त होर्च ने जर्मनी के ज्विकाऊ में की थी। वर्तमान में ये फॉक्सवैगन ग्रुप का हिस्सा है। (Photo Source: Audi India/FB) -
3- शेवरले
शेवरले अमेरिकी की एक प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी है जिसकी स्थापना 3 नवंबर 1911 को हुई थी। इसकी स्थापना स्विस रेस कार ड्राइवर लुई शेवरले और जनरल मोटर्स के संस्थापक विलियम सी. ड्यूरेंट ने मिलकर की थी। (Photo Source: Chevrolet/FB) -
4- बीएमडब्ल्यू
बीएमडब्ल्यू भी जर्मनी की एक प्रमुख लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी है। इसकी स्थापना फ्रांस जोसेफ पोप, कार्ल रैप और कैमिलो कास्टिग्लियोनी ने साल 1916 में की थी। (Photo Source: BMW/FB) -
5- माजदा
माजदा भी दुनिया के सबसे पुरानी वाहन निर्माता कंपनियों में से एक है जो जापान की है। इसकी स्थापना 1920 को जुजिरो मात्सुदा द्वारा की गई थी। इसका मुख्यालय फुचू, हिरोशिमा में स्थित है। (Photo Source: Mazda USA /FB) -
6- मर्सिडीज-बेंज
मर्सिडीज-बेंज की स्थापना 1926 में कार्ल बेंज और गॉटलीब डेमलर की कंपनियों के विलय के बाद हुई थी। यह जर्मनी की लग्जरी ऑटोमोबाइल कंपनी है। हालांकि, इसके संस्थापक कार्ल बेंज और गॉटलीब डेमल ने साथ मिलकर 1886 में पहली पेट्रोल कार बनाई थी। (Photo Source: Mercedes-Benz/FB) -
7- पोर्शे
पोर्शे भी जर्मनी की प्रमुख लग्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी है। इसकी स्थापना फर्डिनेंड पोर्शे ने साल 1931 में की थी। वर्तमान में यह फॉक्सवैगन समूह का हिस्सा है। (Photo Source: Porsche/FB) -
8- निसान
निसान भी दुनिया के सबसे पुरानी कार कंपनियों में से एक है जिसकी स्थापना 1933 में योशिसुके ऐकावा ने की थी। यह जापान की एक प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी है।(Photo Source: Nissan/FB) -
9- टोयोटा
टोयोटा भी जापान की एक प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी है। इसकी स्थापना किइचिरो चोयोडा ने 1937 में की थी। (Photo Source: Toyota India/FB) -
10- फेरारी
फेरारी टली की प्रमुख स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी है और इसकी स्थापना एंजो फेरारी द्वारा साल 1939 में की गई थी। (Photo Source: Ferrari/FB) अमेरिका, भारत से जापान तक, ये हैं दुनिया की 10 सबसे ताकतवर सेनाएं