-
जानवरों की दुनिया रहस्यों और अनोखी विशेषताओं से भरी हुई है। कई बार जो बातें हमें अजीब लगती हैं, उनके पीछे ठोस वैज्ञानिक कारण होते हैं। यहां ऐसे ही 10 दिलचस्प फैक्ट्स दिए जा रहे हैं, जो रिसर्च और वाइल्डलाइफ संस्थानों द्वारा प्रमाणित हैं। (Photo Source: Pexels)
-
लकड़बग्घे का मल सफेद क्यों होता है?
लकड़बग्घे (Hyena) का मल अक्सर सफेद रंग का दिखाई देता है। अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स (American Institute of Physics – AIP) और Hyaenidae फैमिली पर अध्ययन करने वाले रिसर्चर्स के अनुसार, लकड़बग्घे शिकार की हड्डियों को भी खा जाते हैं। हड्डियों में मौजूद कैल्शियम पाचन के बाद मल को सफेद रंग देता है। (Photo Source: Pexels) -
जिराफ की जीभ लगभग 2 फीट लंबी होती है
जिराफ की जीभ असाधारण रूप से लंबी होती है। जिराफ कंजर्वेशन फाउंडेशन (Giraffe Conservation Foundation), सैन डिएगो जू (San Diego Zoo) और नेशनल ज्योग्राफिक (National Geographic) के अनुसार, जिराफ की जीभ आमतौर पर 18 से 20 इंच (45–50 सेमी) लंबी होती है और कुछ मामलों में 22 इंच तक भी पहुंच सकती है। यह लंबी जीभ उन्हें ऊंचे पेड़ों की पत्तियां खाने में मदद करती है। (Photo Source: Pexels) -
हर जीब्रा की धारियां यूनिक होती हैं
जीब्रा की धारियां इंसानों के फिंगरप्रिंट की तरह यूनिक होती हैं। वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन सोसाइटी Tsavo Trust और अन्य बायोलॉजी रिसर्च के अनुसार, हर जीब्रा का स्ट्राइप पैटर्न अलग होता है, जिससे उनकी पहचान की जा सकती है। इसके अलावा ये धारियां शरीर के तापमान को नियंत्रित करने और कीड़ों से बचाव में भी मदद कर सकती हैं। (Photo Source: Pexels) -
अफ्रीकी हाथी के कान अफ्रीका के नक्शे जैसे होते हैं
अफ्रीकी हाथी के कानों का आकार अफ्रीका महाद्वीप जैसा दिखता है। इंटरनेशनल फंड फॉर एनिमल वेलफेयर (International Fund for Animal Welfare – IFAW) और वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह आकार न केवल पहचान में मदद करता है बल्कि शरीर के तापमान को कंट्रोल करने में भी सहायक होता है। (Photo Source: Pexels) -
शिकार का ज्यादातर काम शेरनी करती हैं
शेर के समूह में शिकार का मुख्य काम मादा शेर यानी शेरनी करती हैं। नेशनल ज्योग्राफिक (National Geographic), स्मिथसोनियन नेशनल जू (Smithsonian National Zoo) और शेरों के व्यवहार पर आधारित साइंटिफिक रिसर्च के अनुसार, लगभग 90% शिकार शेरनी करती हैं क्योंकि वे अधिक तेज, हल्की और फुर्तीली होती हैं। (Photo Source: Pexels) -
वॉर्थोग घास खाने के लिए घुटनों पर बैठता है
वॉर्थोग की गर्दन छोटी होती है, जिससे उसे जमीन तक पहुंचने में कठिनाई होती है। ‘The Ranger Diaries’ के सफारी गाइड रेंजर कीगन (Ranger Keegan) और अफ्रीकी सफारी एक्सपर्ट्स के अनुसार, वॉर्थोग अक्सर घुटनों के बल बैठकर घास खाता है। इसके घुटनों पर खास मोटी त्वचा होती है, जो सुरक्षा प्रदान करती है। (Photo Source: Pexels) -
शुतुरमुर्ग का एक अंडा 24 मुर्गी के अंडों के बराबर होता है
शुतुरमुर्ग (Ostrich) का अंडा दुनिया का सबसे बड़ा अंडा होता है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) और विभिन्न वाइल्डलाइफ एवं एग्रीकल्चर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स के अनुसार, शुतुरमुर्ग का अंडा लगभग 1.4 किलोग्राम वजन का होता है और इसका आकार लगभग 24 मुर्गी के अंडों के बराबर होता है। (Photo Source: Pexels) -
अजगर जीभ से सूंघता है
अजगर (Python) सहित सभी सांप अपनी जीभ से गंध पहचानते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ कनेक्टिकट (University of Connecticut) के रिसर्चर डॉ. कर्ट श्वेंक (Dr. Kurt Schwenk) और अन्य साइंटिफिक रिसर्च के अनुसार, सांप अपनी दो-फांकी जीभ से गंध के कण इकट्ठा करते हैं, जिन्हें जैकब्सन ऑर्गन (Jacobson’s organ) तक पहुंचाया जाता है। (Photo Source: Pexels) -
जिराफ की जीभ का रंग गहरा नीला या बैंगनी होता है
जिराफ की जीभ का रंग गहरा नीला या बैंगनी होता है। सैन डिएगो जू (San Diego Zoo) और नेशनल ज्योग्राफिक (National Geographic) के अनुसार, यह रंग जिराफ की जीभ को तेज धूप से बचाने में मदद करता है, क्योंकि वे लंबे समय तक धूप में पेड़ों की पत्तियां खाते हैं। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: बिना पेट, बिना दांत और फिर भी जिंदा, जानिए प्लैटिपस क्यों है विज्ञान के लिए पहेली)