
Yasin Malik Wife: टेरर फंडिंग मामले में प्रतिबंधित संगठन जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के मुखिया यासीन मलिक को NIA कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 10 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। यासीन मलिक की सजा पर उसकी पत्नी मुशाल मलिक (Mushal Malik) ने कहा है कि आखिरी सांस तक कश्मीर की आजादी की लड़ाई चलती रहेगी। मुशाल और यासीन ने लव मैरिज की थी। आइए जानते हैं दोनों की लव स्टोरी:

यासीन मलिक की पत्नी का नाम मुशाल हुसैन मलिक है। मुशाल पाकिस्तानी मूल की है और वहीं रहती है। मुशाल यासीन से उम्र में 20 साल छोटी है।

मुशाल हुसैन पाकिस्तान के एक संपन्न और नामी परिवार से संबंध रखती है। उनके पिता जाने-माने अर्थशास्त्री और मां रेहाना पाकिस्तानी मुस्लिम लीग की नेता रही हैं। मुशाल के भाई अमेरिका में विदेश नीति विश्लेषक हैं।

मुशाल और यासीन की मुलाकात साल 2005 में पाकिस्तान में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अलगाववाद पर यासीन की स्पीच से मुशाल काफी प्रभावित हुई थी।

एक इंटरव्यू में मुशाल ने कहा था- मैं उनके (यासीन) पास गई और कहा कि मुझे उनका भाषण पसंद आया। मैंने उनसे हाथ मिलाया और उनका ऑटोग्राफ लिया।. बकौल मुशाल एक दिन यासीन ने उन्हें प्रपोज कर दिया। तब यासीन ने मुशाल से कहा था- मुझे पाकिस्तान पसंद है, खासकर तुम।

दोनों ने करीब चार साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2009 में निकाह कर लिया।

साल 2012 में यासीन और मुशाल की एक बेटी हुई। बेटी का नाम इस दंपत्ति ने रजिया सुल्तान रखा है।

All Photos: Mushaal Mullick Instagram