-
दुनिया की सबसे शक्तिशाली अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं का जमावड़ा माने जाने वाले ‘G7 समिट 2026’ में जहां वैश्विक राजनीति, यूक्रेन संकट और पश्चिम एशिया में शांति जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई, वहीं कुछ ऐसे हल्के-फुल्के और दिलचस्प पल भी देखने को मिले जिन्होंने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। तीन दिनों तक चले इस शिखर सम्मेलन से कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हुईं। आइए जानते हैं G7 समिट के 7 सबसे चर्चित और वायरल मोमेंट्स के बारे में। (ANI Photo)
-
‘मेलोडी’ मोमेंट: “वी आर द मोस्ट फेमस कपल ऑन इंटरनेट”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की मुलाकात एक बार फिर चर्चा में रही। दोनों नेताओं के मिलने पर मेलोनी ने कहा, ‘आपसे फिर मिलकर अच्छा लगा।’ इसी दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति ने दोनों की सोशल मीडिया लोकप्रियता का जिक्र किया। इस पर मेलोनी ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘वी आर द मोस्ट फेमस कपल ऑन इंटरनेट।’ यानी ‘हम इंस्टाग्राम पर सबसे फेमस कपल हैं।’ सोशल मीडिया पर पहले से लोकप्रिय ‘Melodi’ (Meloni + Modi) ट्रेंड को इस बयान ने और हवा दे दी।(Photo Source: PTI) -
दी-ट्रंप मुलाकात और गायब रहा ‘बेयर हग’
करीब 16 महीने बाद प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आमने-सामने आए। हालांकि इस बार मोदी का चर्चित ‘बेयर हग’ देखने को नहीं मिला। दोनों नेताओं ने केवल हाथ मिलाया और मुस्कुराकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। भारत-अमेरिका व्यापारिक तनाव और टैरिफ विवादों के बीच यह मुलाकात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। बाद में ट्रंप ने मोदी को ‘टफ और ब्रिलियंट नेगोशिएटर’ बताया, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ। (Photo Source: ANI) -
ट्रंप के लिए मोदी का मददगार हाथ
G7 समित के दौरान आयोजित एक ग्रुप फोटो सेशन में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मंच पर चढ़ते समय थोड़े असहज नजर आए। इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने तुरंत हाथ बढ़ाकर उनकी मदद की। यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया और कई यूजर्स ने इसे ग्लोबल डिप्लोमेसी का दिलचस्प प्रतीक बताया। (AP Photo) -
पीएम मोदी का मजाक जिसने बटोरी सुर्खियां
फोटो सेशन के दौरान जब फोटोग्राफर ने सभी नेताओं से पूछा कि क्या वे तैयार हैं, तब प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘वी आर ऑलवेज रेडी’ यानी ‘हम तो हमेशा तैयार रहते हैं।’ हालांकि अन्य नेताओं की ओर से कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दिखी, लेकिन यह हल्का-फुल्का मजाक कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया।(Photo Source: PTI) -
जेलेंस्की और मेलोनी का ‘ऑकवर्ड किस’ मोमेंट
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात भी चर्चा में रही। पश्चिमी देशों में गाल पर अभिवादन के तौर पर किस करने की परंपरा है, लेकिन दोनों एक ही दिशा में मुड़ गए, जिससे स्थिति थोड़ी असहज हो गई। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। (Photo Source: AP) -
मेलोनी की ‘क्विट स्मोकिंग’ बातचीत हुई वायरल
सम्मेलन के दौरान नेताओं के बीच हुई एक कैजुअल कन्वर्सेशन भी माइक्रोफोन में रिकॉर्ड हो गई। मेलोनी ने बताया कि सुबह जागने के लिए उन्हें कॉफी की जरूरत पड़ती है। इस पर जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने मजाक में पूछा, ‘और एक सिगरेट?’ जवाब में मेलोनी ने कहा कि उन्होंने एक महीने पहले धूम्रपान छोड़ दिया है। इस बातचीत ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। (Photo Source: PTI) -
ट्रंप का ‘आई एम द बॉस’ वाला बयान
G7 Summit के अंतिम दिन जब डोनाल्ड ट्रंप बिजनेस लीडर्स और विश्व नेताओं की बैठक में पहुंचे तो उन्होंने खुद का परिचय देते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, ‘आई एम द बॉस’ यानी ‘मैं बॉस हूं।’ उनके इस बयान पर कमरे में मौजूद लोग हंस पड़े। यह वीडियो भी कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। (AP Photo)
(यह भी पढ़ें: इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की प्रधानमंत्री मोदी के साथ तस्वीर, पोस्ट में लिखा #Melodi)